{"_id":"5c978c68bdec2214084cde99","slug":"prayagraj-violence-in-the-car-from-the-marriage-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म
Sun, 24 Mar 2019 07:25 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
सिविल लाइंस में वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
मुगलसराय, चंदौली की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की बुआ शहर में रहती हैं। उनके घर जाने के लिए 23 मार्च को उसकी पत्नी निकली। रविवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर पत्नी ने बताया कि वाराणसी पहुंचने पर रोडवेज बस अड्डे के सामने ही इंडिगो कार खड़ी मिली। इसमें तीन सवारियां पहले से बैठी थीं। पूछने पर चालक ने बताया कि गाड़ी प्रयागराज जाएगी जिस पर वह भी उसमें सवार हो गई।
रास्ते में अन्य सवारियां उतर गईं। रास्ते में चालक ने उसे चिप्स खिलाए जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद सिविल लाइंस में फायर स्टेशन के पास ले जाकर गाड़ी के भीतर ही दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना नाम महेश पाल निवासी गाजीपुर बताया है। उसकी गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।