फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: hearing in the case of demolition of Javed Mohammed's house may be held next week

prayagraj violence : जावेद मोहम्मद का घर ढहाए जाने के मामले में अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

Thu, 23 Jun 2022 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 01:01 AM IST
सार

पत्नी फातिमा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि ध्वस्त किया गया मकान उसके नाम था। यह मकान उसे उसके पिता ने उपहार में दिया था। नगर निगम और राजस्व दस्तावेजों में याची का नाम दर्ज है।

विज्ञापन
prayagraj violence: hearing in the case of demolition of Javed Mohammed's house may be held next week
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद पंप का मकान ढहाने के मामले में दाखिल याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। याचिका जावेद की पत्नी परवीन फातिमा ने दाखिल की है। उसने अवैध तरीके से मकान तोड़ने की शिकायत कर दोबारा मकान बनने तक रहने के लिए सरकारी आवास मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन



पत्नी फातिमा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि ध्वस्त किया गया मकान उसके नाम था। यह मकान उसे उसके पिता ने उपहार में दिया था। नगर निगम और राजस्व दस्तावेजों में याची का नाम दर्ज है। इसके बावजूद घटना के बाद नोटिस उसके पति के नाम दिया गया और पक्ष जाने बगैर मकान का ध्वस्तीकरण कर दिया।
विज्ञापन



याचिका में उसने कहा कि घर के जमींदोज होने से वह और उसका परिवार दूसरे के घरों में रहने को मजबूर है। इसलिए ग्रीष्मावकाश के दौरान याचिका की सुनवाई की जाए। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि मामले की सुनवाई अगले हफ्ते हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed