फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Villagers surrounded the headmaster who arrived late from school, video viral

प्रयागराज : देर से विद्यालय से पहुंचे प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने घेरा, वीडियो वायरल

Sat, 26 Nov 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 10:57 PM IST
सार

प्रधानाध्यापक देर से विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों को वीडियो बनाते देखा तो वह बाइक लेकर रुके नहीं आगे चल दिए। बीएसए का कहना है कि वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Villagers surrounded the headmaster who arrived late from school, video viral
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में परिषदीय शिक्षा को पलीता लगाने का शिक्षक कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक प्रधानाध्यापक विद्यालय देर से पहुंचे हैं। शिक्षक और बच्चे ताला बंद होने की वजह से बाहर घूम रहे हैं। प्रधानाध्यापक देर से विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों को वीडियो बनाते देखा तो वह बाइक लेकर रुके नहीं आगे चल दिए। बीएसए का कहना है कि वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन



वायरल वीडियो बुधवार का होलागढ़ ब्लॉक के संविलियन विद्यालय वृसिंहपुर उर्फ रामगढ़ का है। ग्रामीण वीडियो बनाते हुए यह बता रहे हैं कि विद्यालय का समय सुबह साढ़े आठ बजे का है, लेकिन प्रधानाध्यापक साढ़े नौ बजे आ रहे हैं। स्कूल के बाहर शिक्षिकाएं और बच्चे घूम रहे हैं। ग्रामीणों का वीडियो बनाते देख प्रधानाध्यापक बाइक सहित आगे बढ़े जाते हैं फिर लौटते हैं। ग्रामीणों के साढ़े नौ बजे विद्यालय आने के बारे में पूछने पर शिक्षिकाएं ग्रामीणों से बहस करने लगती हैं, वहीं प्रधानाध्यापक मोबाइल बंद करने की बात करते हैं।
विज्ञापन



इस मामले में जब प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि चाबी रसोइया के पास थी। उसके नहीं आने की वजह से चाबी लाने के लिए उसके घर से जाना पड़ा। इस कारण विद्यालय का ताला खोलने में देर हुई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed