{"_id":"628a707242461f31db06ddd2","slug":"prayagraj-vikas-pradhikaran-eight-rooms-of-former-councilor-s-house-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Vikas Pradhikaran : पूर्व पार्षद के मकान के आठ कमरे किए गए ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Vikas Pradhikaran : पूर्व पार्षद के मकान के आठ कमरे किए गए ध्वस्त
Sun, 22 May 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 10:48 PM IST
सार
तकरीबन दो दशक पहले पूर्व पार्षद द्वारा अवैध निर्माण किया गया था। इसकी निगम प्रशासन के पास शिकायत भी आई, लेकिन कार्रवाई अब जाकर हुई। नगर निगम के अपर आयुक्त मुशीर अहमद के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम प्रशासन ने रविवार को करेली क्षेत्र में कार्रवाई कर एक पूर्व पार्षद के घर में अवैध रूप से बने आठ कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। निगम प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पार्षद और उससे समर्थकों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तकरीबन दो दशक पहले पूर्व पार्षद द्वारा अवैध निर्माण किया गया था। इसकी निगम प्रशासन के पास शिकायत भी आई, लेकिन कार्रवाई अब जाकर हुई। नगर निगम के अपर आयुक्त मुशीर अहमद के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। आरोप है कि इस दौरान पूर्व पार्षद ने नगर निगम की टीम को धमकी भी दी।
विज्ञापन