फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Vegetable vendor body found hanging fear of murder in love affair

प्रयागराज : सब्जी विक्रेता का शव फंदे से लटकता मिला, प्रेम संबंध में हत्या की आशंका

Sun, 21 Nov 2021 06:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Vegetable vendor body found hanging fear of murder in love affair
Crime Scene

कोरांव थाना क्षेत्र के कोरांव बाजार में सब्जी विक्रेता का शव साड़ी के फंदे से कमरे में लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने एक महिला पर हत्या कर शव को चुल्ले से लटकाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 

कोरांव थाना क्षेत्र के कपासी कला खरिहानी गांव निवासी संदीप सोनी पुत्र कल्लू सोनी कोरांव बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के सामने सब्जी की दुकान लगाता था। वह पास में ही एक किराए के कमरे में रहता भी था। शनिवार देर रात उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे चुल्ले से लटकता मिला तो लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दबी जुबान लोगों ने बताया कि संदीप का संबंध किसी महिला से चल रहा था। दोनों एक साथ कमरे में रहते भी थे।

विज्ञापन

 

शनिवार को दोनों में काफी विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप कमरे से बाहर चला गया था। बताया जाता है कि रात में जब वह कमरे पर पहुंचा तो अपनी कथित प्रेमिका को किसी अन्य के साथ आपत्तिजनक दशा में देख लिया। इसके बाद दोनों में फिर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद संदीप का शव फंदे से लटकता पाया गया। हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटकाया गया है या फिर उसने खुदकुशी की है यह पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास के कई लोगों का बयान भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed