फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj uproar: Police engaged in identification of miscreants from video footage

प्रयागराज बवाल : वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 29 Jan 2022 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 12:16 AM IST
सार

आरआरबी परीक्षा के परिणाम को लेकर 25 जनवरी को प्रयाग स्टेशन पर छात्रों ने ट्रैक जाम करने की कोशिश की थी। पुलिस ने हटाया तो पथराव कर दिया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj uproar: Police engaged in identification of miscreants from video footage
Prayagraj News : छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर गश्त करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कर्नलगंज के बघाड़ा में पुलिस पर पथराव मामले में उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। उधर गिरफ्तार किए गए युवा मंच के संयोजक राजेश सचान के बैंक खातों की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन



आरआरबी परीक्षा के परिणाम को लेकर 25 जनवरी को प्रयाग स्टेशन पर छात्रों ने ट्रैक जाम करने की कोशिश की थी। पुलिस ने हटाया तो पथराव कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने लॉज में घुसकर छात्रों को पीटा था। मामले में तीन नामजद व 1500 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीन नामजद आरोपियों राजेश सचान, मुकेश व प्रदीप को गिरफ्तार कर एक दिन पहले जेल भेजा गया था।
विज्ञापन



शुक्रवार को पुलिस वीडियो फुटेज की पड़ताल में लगी रही। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। अफसरों का कहना है कि बवाल में शामिल अज्ञात आरोपियों को वीडियो फुटेज के जरिए चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि विरोध प्रदर्शन प्रायोजित था। जिसे लेकर नामजद आरोपियों के बारे में गहराई से जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी के तहत राजेश सचान की भी जानकारी की गई तो पता चला कि वह हमीरपुर का रहने वाला है और पटना में उसका ससुराल है। उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खाते हैं। पता लगाया जा रहा है कि इनमें लेनदेन कहां से हुआ। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल यही पता चला है कि राजेश कोई काम नहीं करता है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed