फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Uproar, fight in the general meeting of High Court Bar Association

प्रयागराज : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा में हंगामा, मारपीट

Mon, 18 Oct 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 10:30 PM IST
सार

चुनाव को लेकर बुलाई गई थी बैठक, निवर्तमान कार्यकारिणी और एल्डर कमेटी के सदस्य भिड़े, दोनों पक्षों ने प्रस्ताव पारित कर एक दूसरे की सदस्यता समाप्त करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Prayagraj: Uproar, fight in the general meeting of High Court Bar Association
Allahabad High Court

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सोमवार को आयोजित आमसभा की बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई । बैठक शुरू होते ही एल्डर कमेटी और निवर्तमान कार्यकारिणी के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गई। शोरगुल और हंगामे के बीच निवर्तमान कार्यकारिणी ने कुछ प्रस्ताव पारित किए तो एल्डर कमेटी की ओर से भी प्रस्ताव पारित कर निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष व महासचिव 6 लोगों की सदस्यता समाप्त कर दी गई तथा इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर निवर्तमान कार्यकारिणी ने भी प्रस्ताव पारित कर एल्डर कमेटी के सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की खंडपीठ के निर्देश पर सोमवार को आम सभा की बैठक बुलाई गई थी। बैठक दिन में एक बजे जैसे ही शुरू हुई, दोनों पक्ष सदस्य बैठक संचालित करने को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।  इस बीच लाइब्रेरी हॉल की बिजली भी किसी ने काट दी, जिससे हॉल में अंधेरा हो गया।

विज्ञापन


निवर्तमान कार्यकारिणी का कहना है कि एल्डर कमेटी ने बिना अधिकार के उनके काम में हस्तक्षेप किया और उनको आम सभा आयोजित करने से रोका। जबकि एल्डर कमेटी का कहना है कि कोर्ट के निदेश पर उन्होंने बैठक बुलाई थी, जब एल्डर कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह, एन सी राजवंशी, टी पी सिंह और अनिल तिवारी बैठक में पहुंचे तो निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह महासचिव प्रभा शंकर मिश्र, कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी व अन्य लोग पहले से ही सभा स्थल पर कब्जा जमाए बैठे थे और उनको बैठक करने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराएगी एल्डर कमेटी
हंगामा खत्म होने के बाद एल्डर कमेटी ने बैठक कर प्रस्ताव पारित किया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दिसंबर को ही कराया जाएगा। साथ ही बैठक का विरोध करने और मारपीट करने के के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, महासचिव प्रभा शंकर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद आज़मी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र तिवारी, कृष्ण पांडे, और राहुल की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई। इसके अलावा इनकी वकालत का पंजीकरण निलंबित करने के लिए बार काउंसिल को लिखने और सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि कोर्ट के आदेश पर हो रही बैठक में अवरोध उत्पन्न करने के लिए इन सभी के विरुद्ध अदालत में अवमानना का केस लाया जाएगा।
पश्चिमी बेंच को लेकर मंत्री के बयान का विरोध के लिए बनेगी संघर्ष समिति
इसके अलावा एल्डर कमेटी ने पश्चिमी बेंच को लेकर एक मंत्री द्वारा दिए गए बयान का विरोध करने के लिए पूर्व अध्यक्षों व महासचिवों की संघर्ष समिति गठित करने का भी प्रस्ताव पारित किया। एल्डर कमेटी ने 4 अगस्त 2019 के बाद निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा लिए गए सभी निर्णयों को रद्द कर दिया तथा वकीलों के लंबित चिकित्सकीय व आर्थिक सहायता का मुद्दा आगामी निर्वाचित कार्यकारिणी पर छोड़ दिया है।

निवर्तमान कार्यकारिणी ने भी पारित किया प्रस्ताव
दूसरी ओर निवर्तमान कार्यकारिणी की ओर से महासचिव प्रभा शंकर मिश्र ने अपने कार्यकाल का वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा प्रस्ताव पारित किया गया कि चूंकि एल्डर कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह अवध बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, इसलिए निवर्तमान कार्यकारिणी उनको एल्डर कमेटी का चेयरमैन नहीं मानेगी।

 

प्रभा शंकर का आरोप है कि लखनऊ में शिक्षा अधिकरण की बेंच बनाने संबंधी विधिक सलाह शशि प्रकाश सिंह ने ही दी थी, जिसके विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील लंबे समय तक हड़ताल पर रहे थे। निवर्तमान कार्यकारिणी ने यह यह प्रस्ताव 500 अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र मिलने के आधार पर पारित करने का दावा किया। इसके साथ ही निवर्तमान कार्यकारिणी ने एल्डर कमेटी के सभी सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता निलंबित करने का प्रस्ताव भी पारित किया। तय किया गया कि यह प्रस्ताव 15 नवंबर को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।


आम सभा की बैठक के दौरान हंगामा होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एल्डर कमेटी ने निर्वाचित कार्यकारिणी को बजट प्रस्तुत करने से रोका, जोकि उसका अधिकार है। -  अमरेंद्र नाथ सिंह अध्यक्ष निवर्तमान कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed