फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Uncle shoots two nephews in land dispute, one dead, the other critical

प्रयागराज : भूमि विवाद में चाचा ने दो भतीजों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Mon, 22 Nov 2021 01:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 01:43 PM IST
सार

घटना के बाद पुलिस ने धान के खेत में छिपे आरोपी चाचा को लाइसेंसी एकनाली बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे भतीजे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Uncle shoots two nephews in land dispute, one dead, the other critical
Prayagraj News : करछना के सेमरी गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

करछना के सेमरी गांव में सोमवार की सुबह बच्चों द्वारा रास्ते में पेशाब करने को लेकर नीलकमल शुक्ला और उनके भतीजों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि नीलकमल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दोनों भतीजों को गोली मार दी। एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर गांव में जबर्दस्त तनाव है। फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों में पहले से भूमि विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन


सेमरी गांव निवासी नीलकमल शुक्ला किसी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड है। भतीजों वैभव शुक्ला (29) और विष्णुकांत शुक्ला (34) से जमीन को लेकर नीलकमल का विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह वैभव का दस साल का बेटा अंश और विष्णुकांत का नौ साल बेटा प्रिंस घर के बाहर पेशाब कर रहे थे। नीलकमल उस वक्त घर पर ही था। उसने अंश और प्रिंस को डांटकर वहां से भगाया। आवाज सुनकर वैभव, विष्णुकांत के साथ साथ परिवार के अन्य लोग भी आ गए।

विज्ञापन

घटनास्थल पर ही हो गई थी विष्णुकांत की मौत
दोनों परिवारों में कहासुनी और आरोपों प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। बात बढ़ती गई। हाथापाई होने लगी तो नीलकमल दौड़कर घर में गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। झगड़ा तब भी नहीं कम हुआ। किसी बात पर तैश में आकर नीलकमल ने विष्णु और वैभव को गोली मार दी। दोनों लहूलुहान होकर गिर गए तो सभी लोग हक्के बक्के रह गए।

दोनों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विष्णुकांत की मौत हो गई। वैभव की हालत गंभीर बनी हुई है। हत्या की सूचना पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी नीलकमल को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक बरामद कर ली। 

धान के खेत में छिप गया था आरोपी
घटना की सूचना मिलने के बाद करछना थाने की पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंच गई। भतीजे की हत्या का आरोपी नीलू शुक्ला बंदूक लेकर गांव में ही एक धान के खेत में जाकर छिप गया था। पुलिस ने काफी देर तक उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद धान के खेत में छिपे होने की आहट पर पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को भय था कि वह पुलिस टीम पर भी फायरिंग करके भाग सकता है। 

 

पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कहा कि अपने आपको पुलिस के हवाले कर दो तुम्हें गोली नहीं मारी जाएगी। काफी जद्दोजहद के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले किया। उसके कब्जे से एक नाली लाइसेंसी बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया जाता है कि आरोपी प्रयागराज शहर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed