फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two youths drowned in Ganga, one rescued

प्रयागराजः नहाने गए दो युवक गंगा में समाए, एक को बचाया गया

Fri, 21 Jun 2019 06:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Two youths drowned in Ganga, one rescued
सांकेतिक फोटो
हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गंगा घाट पर स्नान करने गए तीन युवक गहरे पानी में समा गए और डूबने लगे। जिन्हें बचाने का प्रयास स्थानीय मल्लाहों ने किया। अथक प्रयास के बाद एक युवक को बचा लिया गया जबकि दो लोगो की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घाट पर लोगों की भीड़ जाम हो गई। गोताखोरों ने दोनो शवों का बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


उतरांव गांव निवासी राजपत्ती देवी पत्नी बचई की मौत के बाद गांव के ही बंशीलाल 32 वर्ष पुत्र राजाराम, दिनेश पुत्र बाबूलाल अन्य लोगो के साथ अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा घाट ढोकरी ले गए थे। शव को दफन करने के बाद गांव के लोग स्नान करने लगे। जिसमें बंशीलाल व दिनेश गंगा नदी में गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन


उन्हें डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। दोनों युवको को बचाने के लिए मल्लाहों ने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह दिनेश को डूबने से बचाया जा सका। लेकिन बंशीलाल की डूबने से मौत हो गई। वह अपने पिता की अकेली संतान थी। उसके तीन बच्चे हैं। वहीं दूसरी ओर ढोकरी गांव निवासी सूरज पटेल 18 वर्ष पुत्र रामू अपने साथी नन्हें व राजा  के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। सूरज गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed