फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two patients admitted to Corona feared dead, report negative in investigation

प्रयागराजः कोरोना की आशंका में भर्ती दो मरीजों की मौत, जांच में रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 24 Apr 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Two patients admitted to Corona feared dead, report negative in investigation
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

एसआरएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पांच कोरोना संदिग्ध मरीजों में दो की बुधवार देर रात मौत हो गई। इनमें एक प्रतापगढ़ तो दूसरा स्थानीय अतरसुइया मोहल्ले का है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को हुई इन दो समेत पांच मरीजों जांच में सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने निगेटिव रिपोर्ट आने पर राहत की सांस ली। दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर एंबुलेंस से उनके घर भेजे गए।

विज्ञापन

Prayagraj: Two patients admitted to Corona feared dead, report negative in investigation
आइसोलेशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

एसआरएन अस्पताल में कोरोना के नोडल अफसर डॉ. सुजीत कुमार के मुताबिक बुधवार को तीन लोगों को भर्ती किया गया था। इनमें प्रतापगढ़ के दो बुजुर्ग मरीज और एक रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला था। इनके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में कुल पांच मरीज भर्ती थे। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ  की शिकायत पर भर्ती किया गया था। उनके लक्षण कोरोना से मिलते जुलते थे। सभी के स्वाब नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Two patients admitted to Corona feared dead, report negative in investigation
आइसोलेशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
आइसोलेशन वार्ड में बुधवार देर रात प्रतापगढ़ के एक बुजुर्ग मरीज और अतरसुइया के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों को उचित दूरी बनाए रखने का निर्देश देते हुए शव घर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में भीड़ रही लेकिन किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन अन्य मरीजों को जांच के बाद शुक्रवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed