{"_id":"604b98a0853d0f3cf4330d36","slug":"prayagraj-two-children-drowned-in-the-pond-shadow-mourning-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूबे, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूबे, परिवार में छाया मातम
Sat, 13 Mar 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
मांडा मेहाजगीर गांव में शुक्रवार को दो बच्चे नहाने के लिए तालाब चले गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने जब कपड़े देखे तो उन्हें आशंका हुई। काफी देर ढूंढने के बाद उनके शव मिल गए। दो घरों में घटना से हाहाकार मच गया। सूचना पर एसडीएम कोरांव व इंस्पेक्टर मांडा मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मेहजागीर गांव निवासी बलराम (7) पुत्र हरीश कुमार व तेजबहादुर कोल (8) पुत्र राजेश कोल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो के छात्र थे। दोनों छात्र शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे घर के बगल स्थित तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय बलराम व तेजबहादुर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर तलाब के बाहर पड़े दोनों के कपड़ों पर पड़ी। वहां कोई दिख नहीं रहा था। आसपास के लोगों को बुलाया गया। पता चला कि दो बच्चे लापता हैं।
ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश शुरू कर दी। बीस मिनट चली तलाश के बाद तेजबहादुर व बलराम मिल गए। परिजन दोनों को लेकर मांडा सीएचसी पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टर ने बलराम व तेजबहादुर को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनकर एसडीएम कोरांव डा. कंचन व इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।