फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Treatment of every merge is possible with acupressure method: Dr. Mahendra Singh

प्रयागराज : एक्युप्रेशर विधि से हर मर्ज का उपचार है संभव: डॉ. महेंद्र सिंह 

Mon, 22 Nov 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Treatment of every merge is possible with acupressure method: Dr. Mahendra Singh
डा. महेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा है कि एक्युप्रेशर विधि से हर मर्ज का उपचार संभव है। मंत्री डॉ. सिंह ने यह बातें सोमवार को झूंसी के छतनाग गांव स्थित माता खेमका प्रसाद एक्युप्रेशर संस्थान के 23 वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन के मौके पर कहीं। कहा कि कोई भी व्यक्ति त्याग, सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करता है तो उसका कल्याण निश्चित है। मंत्री ने कोरोना काल में अच्छा कार्य करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने माता प्रसाद खेमका की मूर्ति का भी अनावरण किया। कहा कि गंगा के दर्शन मात्र से ही मुक्ति हो जाती है। गंगा के तट पर अगर यह संस्थान स्थित न होता तो यहां पर अविरलता, स्वच्छता, निर्मलता, पारदर्शिता, समर्पण, सेवा, त्याग एवं बलिदान की भावना आ नहीं सकती थी। कहा कि एक्युप्रेशर से हर मर्ज का उपचार संभव है। उन्होंने एक्युपेशर के बारे में बताते हुए कहा कि पहले के व्यक्ति या घरों की महिलाओं को इतना कार्य करना पड़ता था कि एक्युप्रेशर की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती थी।
विज्ञापन


महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि मुझे एक बार माइग्रेन की समस्या हुई थी जिसका इलाज हाथो के द्वारा ही किया गया। चलती फिरती दुनिया में बहुत सी ऐसी बीमारी है जिसका एक्युप्रेशर में ही उपचार संभव है। मंत्री डॉ. सिंह और महापौर ने विभिन्न पुस्तकों का भी विमोचन किया। कोरोना काल में योगदान देने वालों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अरुणेंद्र यादव डब्बू  आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता के खिलाफ केंद्रीय मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन 
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि उक्त अफसर से सभी कर्मचारी परेशान हैं। अधीक्षण अभियंता के बारे में जनपद के कई जन प्रतिनिधियों ने भी पत्र लिखा लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed