फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj to Pune flight

रक्षा मंत्री तक पहुंचा पुणे-प्रयागराज फ्लाइट का मामला

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj to Pune flight
प्रदेश के उड्डयन मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेजा पत्र
विज्ञापन

सांसद रीता जोशी भी रक्षामंत्री के समक्ष उठाएंगी फ्लाइट संचालन का मामला
प्रयागराज। प्रयागराज-पुणे फ्लाइट का संचालन शुरू करवाने का मामला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंच गया है। इस फ्लाइट के संचालन के लिए वायुसेना मुख्यालय की ओर अनुमति न देने के बाद प्रदेश उड्डयन विभाग ने इस संबंध में रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।
दरअसल, पीएम मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज से पुणे की फ्लाइट का संचालन होना है। इस फ्लाइट का संचालन विमानन कंपनी इंडिगो को करना है। इंडिगो ने इसका स्लॉट पिछले वर्ष ही निर्धारित कर लिया था लेकिन, वायुसेना पुणे ने इस फ्लाइट की अनुमति नहीं दी। इस संबंध में पिछले दिनों प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से पत्राचार कर फ्लाइट शुरू करने की गुजारिश की मगर, वायुसेना ने प्राइम टाइम में अनुमति देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

वायु सेना मुख्यालय द्वारा अनुमति न मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने सूबे के उड्डयन मंत्रालय और स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी से इस संबंध में संपर्क किया। प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फ्लाइट संचालन के लिए अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है। उड्डयन मंत्री ने बताया कि प्रयागराज से पुणे की फ्लाइट का संचालन जरूरी है। क्योंकि यह उड़ान योजना में शामिल है। उधर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज-पुणे फ्लाइट के साथ बेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज का मामला भी वह रक्षा मंत्री के समक्ष उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान योजना में शामिल की जाएं नई कंपनियां
प्रयागराज से जेट एयरवेज द्वारा संचालित नागपुर, इंदौर, लखनऊ, पटना की फ्लाइट बंद हो जाने के बाद अब मांग उठी है कि उड़ान योजना के तहत इन शहरों के लिए नई कंपनियों को मौका मिले। बताया जा रहा है विमानन कंपनी ट्रू जेट इंदौर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट संचालन के लिए इच्छुक है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यह फ्लाइट तभी शुरू हो सकेगी जब जेट एयरवेज की तरह उड़ान योजना के तहत इस कंपनी को भी सब्सिडी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed