फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Three people drowned in the Ganges one after the other, two were rescued, one died

प्रयागराज : एक के बाद एक तीन लोग गंगा में डूबे, दो बचाए गए, एक की मौत

Wed, 16 Feb 2022 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 07:06 PM IST
सार

रैपुरा गांव के सोनू प्रजापति अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ नैनी में रहता है। इधर, पांच माह से सोनू परिवार संग घर पर ही रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj: Three people drowned in the Ganges one after the other, two were rescued, one died
Prayagraj News : गंगा में डूबने से युवक की मौत के बाद घाट पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

माघी पूर्णिमा पर बुधवार को मेजा के रैपुरा गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक किशोर डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कुछ ही देर में किशोर की लाश निकाल ली। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन




बता दें कि रैपुरा गांव के सोनू प्रजापति अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ नैनी में रहता है। इधर, पांच माह से सोनू परिवार संग घर पर ही रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहा है। बुधवार सुबह सोनू परिवार संग गंगा स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान उसका बड़ा बेटा आर्यन प्रजापति (15) गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन




दूसरे नंबर का बेटा पीयूष प्रजापति (12) बड़े भाई को डूबते देख आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में चला गया। दोनों भाईयों को डूबते देख पड़ोस की महिला रीता देवी पत्नी सुरेश चन्द्र आगे बढ़ी तो वह भी डूबने लगी। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा आर्यन प्रजापति और रीता देवी को बचा लिया लेकिन पीयूष को नहीं बचा सके और वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर मौके पर जेवनिया पुलिस पहुंच गोताखोरों की मदद से कुछ ही देर में पीयूष की लाश नदी से निकाल लिया। हादसे से घर में कोहराम मच गया। पीयूष की मां मनोजा देवी रोते-रोते बेहाल हो गई। पिता भी बेसुध थे। जेवनिया चौकी इंचार्ज आशीष चौबे ने बताया कि पीयूष की लाश को चीरघर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed