प्रयागराजः अमर उजाला की योगशाला से जुड़कर हजारों लोगों ने किया योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस पर रविवार को ‘ घर पर योग- परिवार के साथ योग’ थीम पर अमर उजाला संग संगमनगरी समेत देश-दुनिया के कई हिस्से केलोगों ने निरोगी काया के लिए ऑनलाइन योगाभ्यास किया।
अमर उजाला योगशाला के तहत हुई कार्यशाला में हजारों पाठक और व्यूवर्स इस विशेष लाइव योग अभ्यास सत्र से जुड़े रहे। इस दौरान एक घंटा 10 मिनट के विशेष सत्र में योग गुरु योगी सत्यम ने सिर से पैर तक एक अंग में योग की ऊर्जा के संचार और किसी भी तरह की शारीरिक, मानसिक व्याधियों, विकारों से मुक्ति के लिए अनेक मुद्राओं और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
संगम के निकट गंगा किनारे झूंसी स्थित क्रियायोग अनुसंधान संस्थान में अमर उजाला प्रयागराज के फेसबुक पेज पर यह विशेष सत्र सुबह 8.30 बजे से 9.40 बचे तक चला। इसमें योग गुरु योगी सत्यम ने अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, ईरान और अफ्रीका सहित कई देशों के योग साधकों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए क्रियायोग ध्यान का अभ्यास कराया।
इस लाइव आयोजन केजरिए लोगों को योग की क्रिया और ताकत की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्रिया योग के अभ्यास से प्रेम और अहिंसा के रास्ते पर समाज को ले जाने में मदद मिल सकती है। इसके बल पर हम कोरोना ही नहीं किसी भी तरह के बैक्टीरिया और वायरस से पार पा सकते हैं।