फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The victim's juvenile minor narrated on social media, case

प्रयागराजः दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती, केस

Mon, 15 Apr 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The victim's juvenile minor narrated on social media, case
marital rape - फोटो : pexels.com
सिविल लाइंस के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा संग उसके घर आकर पढ़ाने वाला ट्यूटर ही कई साल तक दुष्कर्म करता रहा। काफी समय बाद छात्रा ने जब यह दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया तब उसके परिजनों को इस बारे में पता चला। इसके बाद वे छात्रा को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे जहां छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुनील दुआ नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के पॉश इलाके में रहने वाली छात्रा की मां भी अध्यापिका हैं। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर बताया कि आज से करीब सात साल पहले जब वह कक्षा 7-8 में पढ़ती थी, उसी दौरान घर पर एक ट्यूटर पढ़ाने आता था। उस वक्त उसकी उम्र 12-13 वर्ष के बीच रही होगी। पढ़ाने के बहाने ट्यूटर उसे धमकाया करता था। उसी दौरान एक बार मौके का फायदा उठाकर ट्यूटर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार कई वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


मुंह खोलने पर मार देने की धमकी भी देता था। डर की वजह से वह परिवार में किसी को भी नहीं बता सकी। पीड़िता ने जब यह बात सोशल मीडिया में लिखी, तब जाकर परिवारवालों को घटना के बारे में मालूम चला। इसके बाद माता-पिता बेटी को लेकर रविवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed