{"_id":"66fc9cfa80c9b08a77054628","slug":"prayagraj-the-thief-returned-the-100-year-old-idol-of-radha-krishna-with-an-apology-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माफीनामे के साथ चोर लौटा गया राधा-कृष्ण की 100 साल पुरानी मूर्ति, लिखा-अज्ञानी था मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माफीनामे के साथ चोर लौटा गया राधा-कृष्ण की 100 साल पुरानी मूर्ति, लिखा-अज्ञानी था मैं
Wed, 02 Oct 2024 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:38 AM IST
सार
पुलिस को मौके से चोर का माफीनामा मिला। इसमें उसने अपनी अज्ञानता का उल्लेख करते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
राधा कृष्ण मंदिर (प्रतीकात्मक)
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शृंग्वेरपुर के गऊघाट आश्रम मंदिर से चोरी हुई 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति आठ दिन बाद हाईवे के सर्विस मार्ग के बगल से बरामद हुई। पुलिस को मौके से चोर का माफीनामा मिला। इसमें उसने अपनी अज्ञानता का उल्लेख करते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
महंत ने पूजा के बाद मूर्ति मंदिर में स्थापित कर दी। एक सप्ताह पूर्व शृंग्वेरपुर धाम के गऊघाट आश्रम स्थित राम-जानकी मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे हंडिया-कोखराज के सर्विस मार्ग पर आश्रम के सामने किसी ने मूर्ति देखी तो आश्रम के महंत को जानकारी दी। पुलिस को एक पत्र मिला। इसमें चोर ने पश्चाताप करने के साथ क्षमा मांगते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन