फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The thief returned the 100-year-old idol of Radha-Krishna with an apology

Prayagraj : माफीनामे के साथ चोर लौटा गया राधा-कृष्ण की 100 साल पुरानी मूर्ति, लिखा-अज्ञानी था मैं

Wed, 02 Oct 2024 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 06:38 AM IST
सार

पुलिस को मौके से चोर का माफीनामा मिला। इसमें उसने अपनी अज्ञानता का उल्लेख करते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन
Prayagraj: The thief returned the 100-year-old idol of Radha-Krishna with an apology
राधा कृष्ण मंदिर (प्रतीकात्मक) - फोटो : instagram

विस्तार

शृंग्वेरपुर के गऊघाट आश्रम मंदिर से चोरी हुई 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति आठ दिन बाद हाईवे के सर्विस मार्ग के बगल से बरामद हुई। पुलिस को मौके से चोर का माफीनामा मिला। इसमें उसने अपनी अज्ञानता का उल्लेख करते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन


महंत ने पूजा के बाद मूर्ति मंदिर में स्थापित कर दी। एक सप्ताह पूर्व शृंग्वेरपुर धाम के गऊघाट आश्रम स्थित राम-जानकी मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे हंडिया-कोखराज के सर्विस मार्ग पर आश्रम के सामने किसी ने मूर्ति देखी तो आश्रम के महंत को जानकारी दी।  पुलिस को एक पत्र मिला। इसमें चोर ने पश्चाताप करने के साथ क्षमा मांगते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed