{"_id":"5ce0622abdec22078812756e","slug":"prayagraj-the-story-of-sanjay-was-the-last-time-a-girl-friend-was-killed-before-the-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः हत्या से पहले अंतिम बार गर्ल फ्रेंड से हुई थी संजीत की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः हत्या से पहले अंतिम बार गर्ल फ्रेंड से हुई थी संजीत की बात
Sun, 19 May 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
नए पुल के नीचे यमुना नदी में 13 मई को मृत मिले प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रत्याशी अजीत पटेल के छोटे भाई संजीत पटेल के मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को मोबाइल का सीडीआर मिल गया है। इससे संजीत पटेल की मौत का राज खुल सकता है। संजीत ने 12 मई की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे जिस नंबर पर अंतिम बार काल किया था, वह लड़की का है, जो उसकी दोस्त बताई जा रही है। इससे पुलिस मामले में फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। सूत्रों के अनुसार सीडीआर में पता चला है कि 12 मई को संजीत ने अपने नंबर से अपनी गर्लफ्रेंड के पास दर्जनों बार मैसेज किए हैं, क्या मैसेज किए हैं, इसका विवरण फिलहाल अभी नहीं मिल पाया है।
गौरतलब है कि नैनी कोतवाली के तिगनौता, डांडी निवासी अजीत पटेल इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाज पार्टी से इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा था। वोटिंग के दिन 12 मई को उसके छोटे भाई संजीत पटेल का पोलिंग बूथ पर विपक्ष के एक एजेंट से विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर चला गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर से दोबारा बाइक लेकर निकला तो वापस नहीं लौटा। 13 मई को शाम पांच बजे उसकी लाश नए पुल के समीप यमुना नदी में मिली थी। बाइक व मोबाइल गायब थे। परिजनों ने अगवाकर हत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने अपहरण का तो मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन हत्या की धारा के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगाने का आश्वासन दिया था।
इस प्रकरण की जांच एसआई शंभूनाथ त्रिपाठी को सौंपी गई है। 15 मई को विवेचक ने संजीत पटेल की बाइक डांडी ढाल पर स्थित ग्रामीण बैंक के मकान मालिक लेखराज सिंह के घर मिली थी। पूछताछ में लेखराज ने बताया कि 12 मई को करीब 11.30 बजे संजीत ने उसके घर में बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वह लौटा नहीं। उसके मौत की खबर से लेखराज डर गया था। इसलिए नहीं बताया था। उधर सीडीआर में लड़की का नाम सामने आने के बाद पुलिस और सतर्कता बरतते हुए जांच को आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
संजीत पटेल के मोबाइल का सीडीआर निकला गया है। इसकी जांच की जा रही है। अंतिम काल किसी लड़की से हुई थी। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।- एसआई शंभूनाथ त्रिपाठी, विवेचक, नैनी कोतवाली।