{"_id":"6102d3f78ebc3e09134535d4","slug":"prayagraj-the-performance-of-the-candidates-on-the-secondary-education-service-selection-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
Thu, 29 Jul 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:44 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से नवंबर- 2020 में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन, बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। मार्च 2021 में फिर से विज्ञापन जारी किया गया।
विज्ञापन
माध्यामिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्रतियोगी छात्र। अमर उजाला
- फोटो : prayagraj
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व में भरे उनके फार्म को अपडेट किया जाए, ताकि उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड हो सके। साथ ही वह परीक्षा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से नवंबर- 2020 में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन, बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। मार्च 2021 में फिर से विज्ञापन जारी किया गया। इसमें निर्देश दिया गया कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा फार्म भरने की जरूरत नहीं है। केवल उन्हें फार्म को अपडेट करना था।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि आवेदन निरस्त करने के सूचना आयोग की ओर से एसएमएस के जरिए और ईमेल से नहीं दी है। कोरोना वायरस केसंक्रमण के चलते तमाम अभ्यर्थी फार्म अपडेट नहीं कर पाए। ऐसे में अब अभ्यर्थी परीक्षा नजदीक आने पर प्रवेश पत्र अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग केअध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखकर फार्म अपडेट कराने की मांग की है।
विज्ञापन