फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Teenager pushed into well to avenge humiliation, body found the next day

प्रयागराज : अपमान का बदला लेने के लिए किशोर को कुएं में धकेला, दूसरे दिन मिली लाश

Tue, 19 Oct 2021 12:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Teenager pushed into well to avenge humiliation, body found the next day
Prayagraj News : शुभम मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर अपमानित करने का बदला लेने के लिए युवक ने किशोर को कुरकुरे खिलाने के बहाने कुएं के पास ले जाकर धक्का दे दिया। कुएं में गिरने से किशोर की मौत हो गई और उसका शव दूसरे दिन बरामद किया गया। इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के हुल्का गांव में सोमवार को लापता किशोर का मंगलवार सुबह गांव के ही कुएं में शव मिला। मौके पर पहुंची मेजा पुलिस जांच में जुटी हुई है। हुल्का निवासी संजीव मिश्र का इकलौता बेटा शुभम मिश्र (12 ) सोमवार को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने कई स्थानों पर खोजबीन की लेकिन पता न लगने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी थी, लेकिन देर शाम तक शुभम का कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


मंगलवार की  सुबह पास के ही एक कुएं में शुभम का शव पड़ा मिला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुचे मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, जेवनिया चौकी इंचार्ज जांच में जुट गए और कुछ देर में ही घटना का खुलासा कर दिया। गांव के ही एक युवक को पकड़कर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने शुभम को कुएं में धक्का देकर गिराने की बात कुबूल कर ली। उसी की निशानदेही पर ही शुभम का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शुभम के लापता होने की रिपोर्ट थाने में संजीव मिश्र पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने 18 अक्तूबर क दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के लिए पुलिस टीम गांव में पहुंची थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि एक महीने पहले संजीव मिश्र के घर से गांव के ही अंकित मिश्र पुत्र ओम प्रकाश मिश्र ने मोबाइल फोन चुराने का प्रयास किया था, जिसे परिवार के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था और उसे काफी अपमानित किया था। इस आधार पर पुलिस ने जब अंकित को पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। 

पुलिस के अनुसार अंकित मिश्र ने बताया कि वह पिछले महीने संजीव मिश्र के घर स्थापित गणेश प्रतिमा देखने गया था। उस दौरान इन लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसको काफी अपमानित किया था। इससे गांव में उसके परिवार की काफी बदनामी हुई थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए वह काफी समय से प्रयास कर रहा था कि इसी दौरान उसने 18 अक्तूबर को अपने भाई अंकुर मिश्र से शुभम को कुरकुरे खिलाने के बहाने गांव के कुएं पर बुलाया।


शुभम से अंकित ने कहा कि कुएं में कबूतर है देखो। जब शुभम कुएं में झांकने लगा तो अंकित ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह कुएं में गिर गया। पुलिस ने बताया कि अंकित की निशानदेही पर ही शुभम का शव कुएं से बरामद किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed