{"_id":"61608f5c8ebc3e0ec62a44ef","slug":"prayagraj-technocrats-to-read-btech-sang-hindi-language-in-tripleit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ट्रिपलआईटी में बीटेक संग हिंदी भाषा भी पढ़ेंगे टेक्नोक्रेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ट्रिपलआईटी में बीटेक संग हिंदी भाषा भी पढ़ेंगे टेक्नोक्रेट्स
Sat, 09 Oct 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:05 AM IST
सार
एडऑन पाठ्यक्रम के तहत हर सेमेस्टर में किसी दो कोर्स की करेंगे पढ़ाई, छात्रों को दिया जाएगा सर्टिफिकेट, इस सत्र से एनसीसी भी कर सकेंगे टेक्नोक्रेट्स।
विज्ञापन
हिंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्र अब हिंदी भाषा भी पढ़ेंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एड ऑन पाठ्यक्रम में छात्रों को अब हिंदी समेत चार नई भाषा भी पढ़ाई जाएगी। अभी तक बीटेक के साथ देववाणी संस्कृत, जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा पढ़ाया जाता था। लेकिन इस बार नए सत्र से टेक्नोक्रेट्स हिंदी भाषा की भी पढ़ाई करेंगे।
इसके अलावा एडऑन पाठ्यक्रम के साथ योगा, स्वीमिंग समेत अन्य विषयों की पढ़ाई करेंगे। ट्रिपलआईटी में एडऑन पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर रंजीत सिंह ने बताया कि एडऑन पाठ्यक्रम के तहत संस्कृत, जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा, स्वीमिंग, योगा आदि भी पढ़ाया जाता है। लेकिन इस बार जर्मन भाषा नहीं पढ़ाई जाएगी। नए सत्र से छात्रों को हिंदी भाषा पढ़ाई जाएगी।
इसके तहत छात्र बीटेक या एमटेक की पढ़ाई के साथ हर सेमेस्टर में एडऑन पाठ्यक्रम से कोई दो कोर्स ले सकते हैं। फिर अगले सेमेस्टर में शेष दो अन्य कोर्स ले सकते हैं। इसका छात्रों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को अतिरिक्त रूप से दक्ष बनाना है। मुख्य पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ छात्र अतिरिक्त योग्यता भी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
एनसीसी भी कर सकेंगे टेक्नोक्रेट्स
ट्रिपलआईटी में भावी टेक्नोक्रेट्स के लिए एनसीसी की भी व्यवस्था होगी। इसका प्रस्ताव संस्थान की ओर से तैयार कर लिया गया है। छात्र बीटेक और एमटेक की पढ़ाई के साथ एनसीसी भी कर सकेेंगे। एनसीसी को 24 क्रेडिट पाठ्यक्रम में पूर्ण रूप से जोड़ा जाएगा। साथ ही छात्रों को इस सत्र में एनसीसी में प्रवेश देने की तैयारी है।