फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Tant City man robbed of seven lakh lacs

प्रयागराजः टेंट सिटी की मैनेजर से दिनदहाड़े सात लाख की लूट  

Wed, 06 Mar 2019 09:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Tant City man robbed of seven lakh lacs
hdfc - फोटो : hdfc
अरैल चौराहे के समीप बुधवार दोपहर हितकारी प्रोडक्शन कंपनी (टेंट सिटी इंद्रप्रस्थम) की महिला मैनेजर से पल्सर सवार दो बदमाशों ने सात लाख लूट लिए। वह अपने सहयोगी के साथ मेवालाल बगिया तिराहा स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपए निकालकर वापस जा रही थी। उसी समय अरैल चौराहे के पास घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर सीओ, एसपी, एएसपी, एसएसपी से लेकर एसओजी टीम तक पहुंच गई। घटनास्थल के समीप स्थित नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खंगाली गई और लुटेरों की खोजबीन के लिए चौतरफा चेकिंग अभियान शुरू किया गया। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से पुलिसिंग पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र में अरैल के सेक्टर 20 में स्थित टेंट सिटी इंद्रप्रस्थम को हितकारी प्रोडक्शन कंपनी नई दिल्ली की टीम ने बनाया है। अल्सफा गाजी वहां मैनेजर हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह कंपनी के सीएमडी के भतीजे फिरोज राणा के साथ एचडीएफसी बैंक, नैनी गई थीं। अल्सफा ने मजूदरों को बांटने के लिए एचडीएफसी बैंक के करेंट एकाउंट से सात लाख रुपये निकाले। रुपये अपने भूरे रंग के चमड़े के बैग में रखकर स्कूटी से ही फिरोज राना और अल्सफा गाजी टेंट सिटी के लिए निकले। उन दोनों ने बगल में स्थित पेट्रोल पंप पर 100 रुपये का पेट्रोल भी भराया।

विज्ञापन

 

अरैल चौराहे के समीप वह दोनों पहुंचे तभी पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक से दो लड़के आए और अल्सफा के हाथ से चमड़े का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में बैंक एकांउट से निकाले गए सात लाख रुपए के अलावा पांच हजार रुपये अल्सफा के, कंपनी के दो चेक, डेबिट कार्ड, दो एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। पता चलते ही नैनी पुलिस, एसएसपी, एसपी यमुनापार और सीओ आदि मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टेंट सिटी के भी कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बैंक से लेकर घटनास्थल तक कई किश्तों में जांच पड़ताल की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि वह नर्सिंग होम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी घटना का कोई संदिग्ध नहीं दिख रहा है। पुलिस ने उनकी तहरीर के  आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी के मुताबिक एसओजी को भी लगाया गया है। कई संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया है। 

घटना के बाद तहरीर में बदल गया वादी का नाम

Prayagraj: Tant City man robbed of seven lakh lacs
hdfc - फोटो : प्रयागराज
नैनी। सात लाख की लूट की घटना में युवती अल्सफा गाजी तो नहीं लेकिन उनके साथ आया सहकर्मी मुकदमा दर्ज कराते समय बदल गया। जब घटना हुई उस वक्त उनके साथ स्कूटी सोएब खान पुत्र अयूब खान निवासी दिल्ली चला रहा था लेकिन तहरीर में फिरोज राणा ने लिखा कि स्कूटी वह चला रहे थे। यह एक पेचीदा सवाल है, जिसका जवाब या तो पीड़ित पक्ष या फिर जांच के बाद पुलिस दे सकती है। अल्सफा गाजी के मुताबिक बैंक से उसने जो सात लाख रुपये निकाले थे, उसमें 2000 की तीन गड्डी और 500 की दो गड्डी नोट थी। जिसे वह पैकेट में रखकर हैंड बैग में डाल लिया था। 

लापरवाही या जान बूझकर की गई गलती

Prayagraj: Tant City man robbed of seven lakh lacs
hdfc - फोटो : प्रयागराज
हितकारी प्रोडक्शन कंपनी की महिला कर्मचारी अल्सफा गाजी और उनके साथ गए सहयोगी ने सात लाख रुपये बैंक से ले जाने में जिस तरह की लापरवाही बरती, वह भी गौर करने वाली है। सात लाख रुपये अल्सफा गाजी ने स्कूटी की डिग्गी में रखने के बजाय हैंडबैग में डालकर हाथ में टांग कर ले जा रहीं थी। पुलिस के अनुसार इतने रुपयों को हाथ में लेकर घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed