फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Stone pelted on bus returning from Varanasi, many passengers injured, woman's condition critical

प्रयागराज : वाराणसी से लौट रही बस पर किया पथराव, कई यात्री हुए घायल, महिला की हालत गंभीर

Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
सार

सिरसा से वाराणसी के लिए चलने वाली सरकारी बस बृहस्पतिवार की शाम वापिस लौट रही थी। शाम करीब साढे़ सात बजे वह मोनाई और औता गांव के बीच में पहुंची थी कि सामने से बाइक सवार अज्ञात युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Stone pelted on bus returning from Varanasi, many passengers injured, woman's condition critical
Prayagraj News : पथराव कर तोड़ी गई बस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बृहस्पतिवार की शाम मेजा थाना अंतर्गत औता गांव के समीप सरकारी बस पर अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। वहीं बस में सवार एक महिला को गंभीर चोटें लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन



सिरसा से वाराणसी के लिए चलने वाली सरकारी बस बृहस्पतिवार की शाम वापिस लौट रही थी। शाम करीब साढे़ सात बजे वह मोनाई और औता गांव के बीच में पहुंची थी कि सामने से बाइक सवार अज्ञात युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। वहीं बस में सवार आशा गुप्ता (55) निवासी रामनगर को गंभीर चोटें लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर कोतवाल मेजा तुषारदत्त त्यागी और चौकी प्रभारी जेवनिया आशीष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उक्त घटना से बस सवार सभी यात्री दहशत में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed