फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Steamer overturned at Mahewa Ghat, army personnel narrowly left

प्रयागराज : महेवा घाट पर पलटी स्टीमर, बाल-बाल बचे सेना के जवान   

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
सार

नैनी पुलिस ने बताया कि रविवार शाम लगभग छह बजे एक स्टीमर में सेना के कुछ जवानों के साथ एक महिला व एक बच्चा नदी में नौका बिहार कर रहे थे। वह बलुआघाट से नौका बिहार करते हुए महेवा घाट की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Steamer overturned at Mahewa Ghat, army personnel narrowly left
डेमो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के महेवा घाट के सामने यमुना नदी में रविवार शाम नौका बिहार पर निकले सेवा के जवानों की स्टीमर अचानक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्टीमर में सेना के जवान, एक सेना के अफसर के साथ एक बच्चा व महिला भी थी। सभी जवान लाइफ जैकेट पहने हुए थे। दुर्घटना में एक महिला डूबने लगी तो उसे वहां मौजूद नाविकों ने बचा लिया। महिला के पेट में पानी भर जाने के कारण उसे इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नैनी पुलिस ने बताया कि रविवार शाम लगभग छह बजे एक स्टीमर में सेना के कुछ जवानों के साथ एक महिला व एक बच्चा नदी में नौका बिहार कर रहे थे। वह बलुआघाट से नौका बिहार करते हुए महेवा घाट की ओर आ रहे थे। महेवा भैरो नाथ मंदिर के सामने बीच नदी में स्टीमर में कुछ खराबी आने के कारण वह पलट गई। इससे स्टीमर में सवार सभी लोग नदी में गिर गए। जवान लाइफ जैकेट पहने हुए थे।
विज्ञापन


कुछ जवान तैरना जानते थे तो वह खुद की तैरकर बाहर आ गए। वहीं बाकी को वहां मौजूद नाविकों द्वारा बचा लिया गया। स्टीमर में सवार एक महिला डूबने लगी, तो उसे भी नाविकों ने बचा लिया। महिला के पेट में पानी भर जाने के कारण उसे सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां मौजूद नाविकों ने बताया कि स्टीमर को भी पानी से बाहर निकला लिया गया है तथा सभी को सुरक्षित बाहर लाया गया। स्टीमर में सेना के अधिकारी के साथ जवान व महिला सवार थी। एग्रीकल्चर चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्टीमर में सेना के जवान थे, जिन्हें बचा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed