फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: SP MLA said - BJP cheated the farmers

प्रयागराज : सपा विधायक बोले- भाजपा ने किसानों के साथ किया छल

Fri, 07 Jan 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 10:50 PM IST
सार

सपा विधायक ने कहा कि अबकी अखिलेश सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं के रोजगार और स्वास्थ्य के लिए एम्स जैसा अस्पताल पर काम किया जायेगा। ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है।

विज्ञापन
Prayagraj: SP MLA said - BJP cheated the farmers
Prayagraj News : लोकार्पण के बाद संबोधित करते सपा विधायक उज्ज्वल रमण सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं हैं। जो वादा किया वो पुरा किया गया। यह बात विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने चाका ब्लॉक में लगभग छह करोड़ की 39 सड़कों का लोकार्पण व 19 सड़कों का शिलान्यास करते हुए कहीं। कहा कि करछना हमारी मातृभूमि, जन्मभूमि और कर्मभूमि हैं, इसलिए इसको आदर्श विधानसभा बनाना मुख्य लक्ष्य है।

विज्ञापन


कहा कि अबकी अखिलेश सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं के रोजगार और स्वास्थ्य के लिए एम्स जैसा अस्पताल पर काम किया जायेगा। ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने तो सिर्फ किसानों की आय दुगनी करने का नारा देकर खाद पानी बिजली में ठगने का काम किया।
विज्ञापन


संचालन शीतला पांडेय ने किया। सम्बोधन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा,  विधानसभा अध्यक्ष सनिल अहमद, पप्पू इजरायल, अमित राही पासी, रामचंद्र निषाद, लत्ते प्रधान, कासिम भाई, विजय पटेल, राजेश यादव, विकास सोनकर, निरेंद यादव, शिवराम, विषमय पटेल, पप्पू पासी आदि रहे। इसी क्रम में विधायक ने छोटा चाका निवासी दीपू महाजन के नेतृत्व में चाका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को नववर्ष की बधाई देते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर सिद्ध नाथ शर्मा, सुभाष केसरवानी, सालिकराम, रंदीप शर्मा, मोनू शर्मा, रिशु महाजन, भरत गुप्ता, ज्ञान शर्मा, चंदन, आशीष शर्मा, शिवम् आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed