फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj SP Marg Vahan Shulk new rate

एसपी मार्ग की थर्ड लेन पर पार्किंग शुल्क वसूली में मनमानी, दरें बढ़ाईं, समय घटाया

Wed, 01 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj SP Marg Vahan Shulk new rate
महापौर का निर्देश दरकिनार, मॉडल पार्किंग के नाम पर दोगुना किया शुल्क
विज्ञापन

सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने विरोध जताया, जांच के दिए गए निर्देश
प्रयागराज। सरदार पटेल मार्ग की थर्ड लेन पर नगर निगम अफसरों की मनमानी शहरियों पर भारी पड़ रही है। 30 दिसंबर से यहां नामित ठेकेदार ने शुल्क वसूली का काम शुरू किया। यहां पहली बार की जा रही वसूली की दरें बढ़ा दी गई हैं और वाहन खड़ा करने का समय घटा दिया गया है। अफसरों ने महापौर के निर्देश को दरकिनार कर दिया है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नजूल विभाग के अफसरों से जवाब तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं।
एसपी मार्ग पर दो पहिया वाहनों से एक घंटे के लिए 20 रुपये और चार पहिया वाहनों से 30 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। जबकि निर्धारित दरें क्रमश: दस और बीस रुपये वसूलने की बात कही गई थी। सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने थर्ड लेन पर पार्किंग शुक्ल की अधिक वसूली का विरोध किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने एसपी मार्ग पर अभी मार्च तक ठेका दिया है। ठेकेदार ने तनिष्क शो रूम चौराहे से रेलवे विद्युतीकरण मुख्यालय तक वाहनों से वसूली का काम शुरू कर दिया। एक घंटे के लिए दोपहिया वाहन चालकों ने 20 रुपये लिए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं कार चालकों ने एक घंटे के लिए 30 रुपये लिए जाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह ने एसपी मार्ग पर पार्किंग की दरों को कम करने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि थर्ड लेन पर वाहन खड़े करने वाले ग्राहकों की सहूलियत देखनी होगी। ज्यादा पार्किंग शुल्क लिया जाएगा तो लोग वाहन खड़े करने से कतराएंगे। नजूल विभाग के अफसरों के मुताबिक एसपी मार्ग पर मॉडल पार्किंग बनाई गई है। थर्ड लेन में दरों को बढ़ाने के पीछे यह उद्देश्य है कि लोग इस सड़क पर वाहन खड़े न करें। अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद ने बताया कि स्थलीय जांच के बाद वह कुछ कह पाएंगे।
निगम ने नि:शुल्क पार्किंग स्थल पर नौ एलईडी लगाईं
-महापौर की फटकार के बाद जागे अफसर
प्रयागराज। नगर निगम की सिविल लाइंस स्थित सरदार पटेल मार्ग पर स्थापित महिला पालिटेक्निक नि:शुल्क पार्किंग स्थल मंगलवार को रोशन हो गया। अमर उजाला ने वहां अंधेरा होने के साथ अव्यवस्था का मुद्दा उठाया तो नजूल विभाग में खलबली मच गई। महापौर ने इसका संज्ञान लेते हुए विद्युत प्रभारी को तत्काल वहां लाइट लगाने का निर्देश दिया। दिन में करीब तीन बजे वहां पेड़ों पर क्लैंप लगाकर नौ एलईडी लाइटें लगाई गईं हैं।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद से पूछा है कि किसके आदेश पर पार्किंग स्थल से लाइट उतारी गई। इसकी रिपोर्ट उन्होंने तलब की। निर्देश दिए कि वहां तत्काल रोशनी की व्यवस्था की जाए। दोपहर बाद निगम के विद्युत विभाग ने मौके पर काम शुरू किया। शाम तक वहां नौ एलईडी लाइटें लगा दी गई हैं।

अब नीलामी तीन जनवरी को
महिला पालिटेक्निक परिसर में पार्किंग फिलहाल नि:शुल्क है। तीन बार के टेंडर में ठेकेदारों के शामिल न होने और एक बार नीलामी में किसी के न आने से नगर निगम ने खुद स्टैंड चलाने का निर्णय लिया। एक जनवरी से वसूली करने की तैयारी कर चुके अफसर अब हिचक रहे हैं। निर्णय लिया गया है कि अब दो नहीं बल्कि तीन जनवरी को एक बार फिर नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें भी कोई न आया तो नगर निगम कर्मचारी ही यहां पार्किंग शुल्क वसूलने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed