फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Shan tan and mind for healthy work

प्रयागराजः निरोगी काया के लिए साधा तन और मन

Sat, 22 Jun 2019 01:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Shan tan and mind for healthy work
yoga day prayagraj - फोटो : प्रयागराज
शुक्रवार की सुबह आम दिनों से कुछ अलग थी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर तरफ निरोगी काया के लिए मजबूत संकल्प के साथ लोग योग साधना में जुटे थे तो ‘ओम’ की ध्वनि से पूरा माहौल ऊर्जावान रहा। चंद्रशेखर आजाद पार्क समेत हर छोटे-बड़े पार्क, मैदान, गांव की चौपालों में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों ने योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन


आजाद पार्क के तो कोने-कोने में योग का शिविर लगा। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रशासन की ओर से हुए आयोजन में तीन हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक धर्मेंद्र मिश्र के निर्देशन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे 45 मिनट तक योग किया। आयोजन के आखिर में तीखी धूप हो गई थी। इस पर उमस भर गर्मी ने और बेहाल किया। इसके बावजूद योगी डटे रहे।  हालांकि, अभ्यास खत्म होने के बाद लोग वहां नहीं रुके।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के संबोधन संबोधन से पहले ही जाने लगे। योग करने वालों में मंडलायुक्त, एडीजी, डीएम, सीडीओ, एसएसपी समेत अनेक अफसर शामिल रहे। पूरे मैदान को आठ सेक्टर में बांटा गया था। सेक्टर ऋषियों के नाम पर थे। आयोजन में प्रशासन के साथ 48 संस्थाओं का सहयोग रहा। योग के बाद आठ संस्थाओं को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सीडीओ अरविंद सिंह नोड अधिकारी रहे। डॉ. निरंजन सिंह ने मंच संभाला तो संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में हुए मुख्य आयोजन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। यह किसी पार्टी या व्यक्ति का दिवस नहीं है, देश के 130 करोड़ लोगों का उत्सव है। स्वस्थ तन मन के लिए स्वच्छता और योग आवश्यक है। स्टेडियम के बाद उप मुख्यमंत्री चंद्र शेखर आजाद पार्क स्थित विक्टोरिका स्मारक पास लगे योग शिविर में भी गए और लोगों को बधाई दी।

ससे पहले वह प्रयाग संगीत समिति गए और योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और सफाई रखने की अपील की। उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती हाईटेक सिटी के पास चल रहे पौधरोपण अभियान का निरीक्षण किया। साथ में पीपल का पौधा रोपा। उन्होंने अफसरों को हर्बल पौधे रोपने का निर्र्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क को हर्बल रोड नाम दिया जाए। उप मुख्यमंत्री ने पौधरोपण अभियान, पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों को भी शामिल करने की अपील की।


बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। डीजीएम दिवाकर पी.सिंह ने कहा कि योग शरीर व आत्मा के संगम का मार्ग है। यह तन मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने में उपयोगी होता है और इससे पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहती है। योग प्रशिक्षक पल्लवी के निर्देशन में हुआ। शिविर में एजीएम हीरालाल मीना समेत अनेक अफसर और कर्मचारी शामिल रहे। प्रधान महालेखाकार कार्यालय परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षक रंजीत कुमार चौबे ने अभ्यास के साथ योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। शिविर में उप महालेखाकार प्रशासन एमए आब्दी, धनलक्ष्मी, संदीप डाबर, पवन कुमार, मनमीतकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed