फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Seven-year-old innocent fell in a ten feet deep pit dug for piling, created a stir

प्रयागराज : पायलिंग के लिए खोदे गए दस फीट गहरे गड्ढ़े में गिरा सात साल का मासूूम, मचा हड़कंप

Fri, 15 Jul 2022 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 12:47 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी गंगाराम यादव ने अपने जमीन पर बाउंड्री कराने के लिए पीलर बनवाने को तकरीबन दस फीट गहरा गड्ढा कराया था। बाउंड्री का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को भी दिनभर चला था।

विज्ञापन
Prayagraj: Seven-year-old innocent fell in a ten feet deep pit dug for piling, created a stir
Prayagraj News : गड्ढे में गिरे बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के बजहां गांव में बृहस्पतिवार की शाम सात साल का मासूम पायलिंग के लिए खोदे गए दस फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इससे गांव की बस्ती में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने तकरीबन दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद मासूम को गहरे गड्ढे से सकुशल बाहर निकाला। बाद में मासूम को पास के अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद उसे डिस्चार्ज करा दिया गया। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी गंगाराम यादव ने अपने जमीन पर बाउंड्री कराने के लिए पीलर बनवाने को तकरीबन दस फीट गहरा गड्ढा कराया था। बाउंड्री का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को भी दिनभर चला था। इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे गांव निवासी नंद किशोर शर्मा का सात साल का मासूूूम शिवानंद वहां खेलते हुए पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक मासूम शिवानंद मंद बुद्घि का है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचते ही शिवानंद पायलिंग के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया। इससे गांव की बस्ती में हड़कंप मच गया। वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी शिवानंद के परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चे को सकुशल निकालने के लिए कवायद शुरु की। ग्रामीणों ने फावड़े से मौके पर जगह बनाई। इसके बाद गांव के एक युवक ने किसी तरीके से गहरे गड्ढे में गिरे मासूम शिवानंद का हाथ पकड़कर उसे सकुशल बाहर निकाला।


इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक बच्चे की जान सांसत में फंसी रही। वह लगातार गहरे गड्ढे के भीतर से चीख रहा था। गहरे गड्ढे से निकालने के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के कुछ देर बाद मासूम को डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed