{"_id":"62092783d4515f5f7128f679","slug":"prayagraj-seven-nominated-in-protest-against-hijab-case-against-120-unknowns","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हिजाब को लेकर प्रदर्शन में तीन महिलाओं समेत सात नामजद, 120 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हिजाब को लेकर प्रदर्शन में तीन महिलाओं समेत सात नामजद, 120 अज्ञात पर केस
Sun, 13 Feb 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:15 PM IST
सार
खुल्दाबाद में 10 फरवरी को अटाला चौराहे के पास हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। इंस्पेक्टर अरविंद गौतम ने तहरीर देकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्नाटक में हिजाब को लेकर उठे विवाद के विरोध में हुए प्रदर्शन के मामले में खुल्दाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्रदर्शन में शामिल तीन महिलाओं समेत सात पर नामजद और 120 अज्ञात के खिलाफ बलवा, धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
खुल्दाबाद में 10 फरवरी को अटाला चौराहे के पास हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। इंस्पेक्टर अरविंद गौतम ने तहरीर देकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आफरीन फातिमा, सारा अहमद सिद्दीकी व साबिया मोहानी सड़क किनारे बैठीं 70-80 महिलाओं का नेतृत्व करते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।
विज्ञापन
सड़क के दूसरी ओर एआईएमआईएम के जिला सचिव मो. जीशान अहमद, फरहान अहमद, मो. सैफ और जावेद मोहम्मद उर्फ पम्प 30-35 लड़कों के साथ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी लगातार भीड़ एकत्रित करने का आह्वान कर रहे थे। जिससे अफरातफरी मची रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का यह कृत्य धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।