प्रयागराज : कोरोना के सात नए मरीज मिले, स्वास्थ्य महकमे की उड़ी नींद
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी सात नए संक्रमितों के पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सात नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को सात नए कोरोना संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ गई। इसमें छह संक्रमित शहर में पाए गए हैं, जबकि कोरोना का एक पॉजिटिव केस देहात क्षेत्र में मिला है। संक्रमित पाए गए सभी सात लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी सात नए संक्रमितों के पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सात नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। बृहस्पतिवार को जांच दर बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया।
इस दिन 8433 लोगों के सेंपल की जांच में सात पॉजिटिव केस पाए गए। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। सीएमओ के मुताबिक जिले में अभी तक चिह्नित किए गए नए संक्रमितों का विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है, लेकिन इनमें छह शहर के हैं और एक केस देहात में मिला है।
सीएमओ ने बताया कि नए वैरिएंट के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बरती जा रही सतर्कता के कारण ही पहले से ज्यादा लोग कोविड जांच कराने पहुंच रहे हैं। इससे पहले बुधवार को भी छह संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें भी दो शहर के अशोक नगर निवासी पति-पत्नी शामिल हैं। इस दिन सभी संक्रमितों के घरों पर जांच के लिए आरआरटी टीमें पहुंचीं।
दो संक्रमितों को मिली अस्पताल से छुट्टी
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले ठीक भी हो रहे हैं। इस संक्रमण की गिरफ्त में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मरीजों को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि अभी घबराने जैसी कोई बात नहीं है। जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, उन्हें फिलहाल होम आइसोलेशन में ही रखने की सलाह दी जा रही है। किसी तरह का हॉट स्पाट चिह्नित नहीं किया जा रहा है।