फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Sensation due to bomb information in airport, intensive checking for three hours

प्रयागराज : एयरपोर्ट में बम की सूचना से सनसनी, तीन घंटे सघन चेकिंग

Fri, 31 Dec 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 10:46 PM IST
सार

घटना सुबह 9.15 बजे के करीब हुई। टर्मिनल मैनेजर राकेश तिवारी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन यह कहा कि एयरपोर्ट में एक बैग में बम रखा है।

विज्ञापन
Prayagraj: Sensation due to bomb information in airport, intensive checking for three hours
फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बम्हरौली एयरपोर्ट में बम रखे होने की सूचना से शुक्रवार को सनसनी फैल गई। यह सूचना एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल करके दी गई। जिस पर सनसनी फैल गई। आननफानन में यात्रियों को बाहर निकालकर तीन घंटे तक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। जिसके बाद एयरपोर्ट अफसरों व पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


घटना सुबह 9.15 बजे के करीब हुई। टर्मिनल मैनेजर राकेश तिवारी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन यह कहा कि एयरपोर्ट में एक बैग में बम रखा है। इसके बाद कॉल डिसकनेक्ट हो गई। टर्मिनल मैनेजर ने अन्य अधिकारियों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और बम डिस्पोजल टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही एंटी सबाटोज टीम भी आ गई। आननफानन में फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचे यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और फिर चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली गई। तीन घंटे तक पूरे परिसर की चेकिंग चलती रही लेकिन इसके बाद भी कहीं कुछ नहीं मिला। तब पता चला कि सूचना झूठी थी। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ एयरपोर्ट सुरक्षा मनीष यादव ने बताया कि पूरे एयरपोर्ट परिसर की चेकिंग कराई गई लेकिन कुछ नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि कॉल यूएस से इंटरनेट के जरिए की गई थी। फिलहाल यही लग रहा है कि यह किसी की शरारत थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर अंचल प्रकाश का कहना है कि सुबह 9.13 मिनट पर यह सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed