फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Search begins for those accused of abetting the teacher's suicide

प्रयागराज : शिक्षक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपियों की तलाश शुरू

Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
सार

उन्होंने अपने कई परिचितों के 58 लाख रुपये वर्षों पहले उन जालसाजों को दे दिए थे, जिन्होंने उनसे सरकारी नौकरी लगाने का वादा किया था। लेकिन न नौकरी लगी और न रुपये वापस किए गए। उधर रुपये देने वाले उनसे लगातार तगादा कर रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Search begins for those accused of abetting the teacher's suicide
Prayagraj News : सुसाइट नोट। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नौकरी केनाम पर शिक्षक रामदास पटेल से 58 लाख हड़पकर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने के तीन आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। फिलहाल उनका मोबाइल नंबर बंद है। शुक्रवार को मांडा पुलिस की एक टीम ने उनके घरों पर दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। अफसरों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन




62 वर्षीय शिक्षक ने बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपने कई परिचितों के 58 लाख रुपये वर्षों पहले उन जालसाजों को दे दिए थे, जिन्होंने उनसे सरकारी नौकरी लगाने का वादा किया था। लेकिन न नौकरी लगी और न रुपये वापस किए गए। उधर रुपये देने वाले उनसे लगातार तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन




उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उन्होंने पूरी बातों का जिक्र किया था। साथ ही पवन तिवारी, सुनील प्रकाश चतुर्वेदी व शिवप्रकाश चतुर्वेदी का नाम भी लिखा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उनकेघरों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। एसओ महेश मिश्रा का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed