फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Sanjay Nishad said - Nishad Party will fight municipal elections with BJP

UP : मंत्री संजय निषाद बोले- भाजपा के साथ मिलकर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी

Sat, 08 Oct 2022 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 02:08 PM IST
सार

मंत्री संजय निषाद ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के मसले पर कहा कि भाजपा बड़े भाई की तरह है। ऐसे में बड़े भाई का फर्ज है छोटे भाई का ख्याल रखना। उन्होंने नगर निकाय चुनाव के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी निषाद पार्टी के उतरने की बात कही।

विज्ञापन
Prayagraj: Sanjay Nishad said - Nishad Party will fight municipal elections with BJP
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निषाद पार्टी पहली बार भारतीय जनता पार्टी के साथ नगर निकाय चुनाव में उतरने की तैयारी में है। जिसका ऐलान शनिवार को सर्किट हाउस में एक प्रेसवार्ता के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) संजय निषाद ने किया।  उन्होंने विधानसभा चुनाव की तर्ज पर नगर निकाय चुनाव साथ लड़ने की मंशा व्यक्त की, कहा कि अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो वह आवेदन करे। जिसको लेकर पार्टी आगे विचार विमर्श करेगी। फिलहाल निषाद पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी यह तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन



मंत्री संजय निषाद ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के मसले पर कहा कि भाजपा बड़े भाई की तरह है। ऐसे में बड़े भाई का फर्ज है छोटे भाई का ख्याल रखना। उन्होंने नगर निकाय चुनाव के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी निषाद पार्टी के उतरने की बात कही।
विज्ञापन



सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के वापस गठबंधन में शामिल होने के मसले पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय भाजपा का है। वहीं, अनिल राजभर द्वारा यह कहा जाना कि उनकी गठबंधन में कोई जगह नहीं है। इसपर उन्होंने कहा कि जब कोई जाता है तो जगह खाली होती है और किसी न किसी को तो वहां बैठाना पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



मछुवारों को तमाम योजनाओं के मिलने पर जताया आभार
मुख्यमंत्री संपदा योजना का लाभ, नि:शुल्क बीमा मिलना, क्रेडिट कार्ड योजना, निषाद राज बोट योजना के साथ ही मछुवारा कोष की स्थापना का होना। जिसके तहत मछुवारों के बच्चों को शिक्षा व आवासीय सुविधाएं मंडल स्तर पर मिलेंगी। उन्होंने नदियों के किनारे रहने वाले मछुवारों को डीएमए फंड का लाभ देने की बात कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही कौशांबी के मंझनपुर स्थित मोहम्मदीपुर स्थित गांव में निषाद राज की छह फुट की प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसके लिए भूमि अधिग्रहित हो चुकी है।

मंत्री डॉ. संजय ने नदी में छोड़े मछली के दो लाख बच्चे

Prayagraj: Sanjay Nishad said - Nishad Party will fight municipal elections with BJP
Prayagraj News : गंगा में मछली छोड़ते मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अरैल गंगा घाट पर शनिवार शाम को मत्स्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर रैचिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने यमुना नदी में दो लाख मछली के बच्चे छोड़े। उन्होंने निषाद समुदाय के विकास के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।


बताया कि प्रधानमंत्री ने निषाद समुदाय के लोगों के जीवकोपार्जन के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका लाभ सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी में प्रतिबंधित जाल का प्रयोग ना किया जाए। साथ ही छोटी मछलियों को नदी ना पकड़ा जाए। बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें निषाद समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दे रहे है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मत्स्य इरफानउल्ला, कैलाश निषाद, बच्चा निषाद, रवि निषाद आदि मौजूद रहे। 

Prayagraj: Sanjay Nishad said - Nishad Party will fight municipal elections with BJP
Prayagraj News : घूरपुर के कंजासा गांव में लोगों से मिलते हुए संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
निषादों को मिलेगा विभागीय योजनाओं का लाभ : डॉ. संजय निषाद 

शनिवार को प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद क्षेत्र के कंजासा गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने निषादों की समस्याएं सुनीं और उनको भरोसा दिलाया कि सरकार निषादों की भलाई के लिए कृत संकल्प है। उनके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घूरपुर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।


महिलाओं से कहा कि वे समूह बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अपना विकास करें। कहा कि समाज के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर तरक्की करें। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर इनका शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश निषाद, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामटहल निषाद, प्रदेश सचिव आलोक नाथ निषाद, संतोष निषाद, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव संजीत निषाद, राकेश निषाद, श्यामू निषाद, ओमप्रकाश, अच्छेलाल, मंजीत निषाद आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed