{"_id":"5c841689bdec2207143e82aa","slug":"prayagraj-salori-meja-paved-the-way-for-rob-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सलोरी-मेजा में आरओबी निर्माण का मार्ग प्रशस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सलोरी-मेजा में आरओबी निर्माण का मार्ग प्रशस्त
Sun, 10 Mar 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पनवड़िया निर्माणाधीन पुल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के बाद अब संगमनगरी में सुगम यातायात के लिए दो स्थानों पर सेतु निर्माण कराया जाएगा। मेजा में प्रस्तावित आरओबी निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस आरओबी के लिए 34 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह मजार चौराहा-सलोरी के बीच नए आरओबी निर्माण की योजना तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मजार चौराहे से सलोरी के बीच 750 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। इस आरओबी के लिए एनलाइनमेंट करा लिया गया है। इसकी लागत 65 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। रेलवे क्रासिंग की वजह से यहां अक्सर जाम लगने की शिकायत रही है और स्कूल-दफ्तर और अस्पताल जाने वाले घंटों जूझने के लिए मजबूर होते रहे हैं। शहर उत्तरी के विधायक हर्ष बाजपेयी ने यहां आरओबी के लिए आवाज उठाई थी।
कुंभ बाद अब यहां आरओबी निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। इस आरओबी के निर्माण के बाद सलोरी क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। इसी तरह मेजा के उरवा में प्रस्तावित 700 मीटर लंबे आरओबी के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। सेतु निर्माण निगम के अभियंताओं के अनुसार उरवा की साइट शुरू करा दी गई है। कोशिश होगी कि वर्ष भर के भीतर वहां आरओबी तैयार करा लिया जाए।
विज्ञापन
कड़ेधाम में गंगा पर पुल निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। कड़े धाम से निकलकर यह पुल समसा चौराहे के पास जाएगा। यहां जल्द ही निर्माण आरंभ होने की उम्मीद है। कड़ेधाम में गंगा नदी पर 1250 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाएगा। यहां पुल निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर यहां पुल निर्माण की सौगात मिल गई है। इस पुल के लिए 248 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।