{"_id":"5e6a877b8ebc3ea7cb576656","slug":"prayagraj-s-ammar-will-get-chance-to-visit-isro-allahabad-news-ald270808360","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के अम्मार को मिलेगा इसरो जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के अम्मार को मिलेगा इसरो जाने का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला पायदान किया पार, अब अंतिम चयन का इंतजार
प्रयागराज। नैनी के हथिगन स्थित क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र अम्मार नबी सिद्दीकी को इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम ‘यूविका-2020’ में चयन किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी पहला पायदान पार किया है। अगर अम्मार का अंतिम रूप से चयन होता है तो उन्हें इसरो में रहकर विज्ञान के तमाम गूढ़ रहस्यों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
शुरू से ही मेधावी रहे अम्मार नबी सिद्दीकी ने इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में भागीदारी की थी। इस प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इसरो ने 368 मेधावियों की सूची जारी की हैं, जिसमें प्रयागराज के अम्मार नबी सिद्दीकी को 337वां स्थान मिला है। अगले चरण में इसरो से 113 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर किया जाएगा और इसमें चयनित 113 बच्चों को 11 अप्रैल से 22 मई तक इसरों में रहकर विज्ञापन को करीब से समझने का मौका मिलेगा। अम्मार के पिता नबी अहमद सिद्दीकी चैथम लाइन स्थित एनसीसी कार्यालय में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं।