फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Runs overnight on Highway Recovery Game

प्रयागराजः हाईवे पर रात भर चलता है वसूली का खेल

Fri, 15 Mar 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Runs overnight on Highway Recovery Game
demo - फोटो : amar ujala
यमुनापार के सड़वा में एक दिन पहले हुए बवाल को लेकर अफसर चाहे जो बयान दें लेकिन सच्चाई यही है कि इसके लिए जिम्मेदार पुलिस ही है। पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के चलते ही हाईवे पर रात भर वसूली का खेल चलता है। यहां से होकर गुजरने वाले हर वाहन को पास करने का ‘रेट’ तय होता है। ‘भेंट’ चढ़ाने के बाद ही यह वाहन आगे के लिए रवाना हो पाते हैं। 
विज्ञापन


प्रयागराज-मिर्जापुर व प्रयागराज-रीवा राजमार्ग से रोजाना हजारों ट्रकें गुजरती हैं। ज्यादातर ट्रकें प्रयागराज होकर गैरजनपदों को जाती हैं तो कुछ शहर में आती हैं। इनमें भारी मात्रा में माल लदा होता है। इन भारी कॉमर्शियल वाहनों के हाईवे पर आने के साथ ही वसूली का खेल शुरू हो जाता है। यह पूरा खेल पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से होता है। हाईवे पर स्थित चौकियों के साथ ही इनमें थानों में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं। चौकी या थाना क्षेत्रों से गुजरने वाले हर भारी कॉमर्शियल वाहन चालक को आगे बढ़ने के लिए पुलिसकर्मियों को भेंट चढ़ानी पड़ती है जिसके लिए ‘रेट’ तय होता है। भेंट देने के बाद ही यह आगे जा पाते हैं वरना उन्हें वहीं रोक दिया जाता है। चूंकि माल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का भाड़ा लाखों में होता है ऐसे में ट्रांसपोर्टर हजार-दो हजार रुपये पुलिसकर्मियों को देने से भी नहीं पीछे हटते हैं। यही वजह है कि वसूली का यह खेल आराम से चलता रहता है। 
विज्ञापन


ओवरलोड व गलत साइड से ट्रकों को पास कराने के लिए पुलिस से सेटिंग का काम आजकल ‘पासर’ कराते हैं। प्रयाग-मिर्जापुर हाईवे पर चारपहिया वाहनों में सवार यह ‘पासर’ गाड़ियों के आगे-पीछे ही रहते हैं। यूं तो इनका थानोें व चौकियों पर पैसा बंधा होता है। इसके बावजूद कहीं कुछ गड़बड़ होती है तो ले-देकर वाहन को सुरक्षित निकलवाने का काम इन्हीं के जिम्मे होता है। रात भर यह चारपहिया वाहनों से हाईवे पर घूमते नजर आते हैं। खासतौर पर प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर तो यह नजारा आम होता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी सबकुछ देखते हुए भी खामोश रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर चलने वाले वसूली के इस खेल के कारण ही इसके आसपास स्थित चौकियों पर तैनाती पाने को पुलिसकर्मियों में होड़ लगी रहती है। दरोगा के साथ ही सिपाही भी इस जुगाड़ में रहते हैं कि किसी तरह उनकी तैनाती इन चौकियों पर हेा जाए। इनमें नैनी स्थित जेल रोड व एग्रीकल्चर, औद्योगिक क्षेत्र स्थित सड़वा व रामपुर, घूरपुर स्थिम कर्मा व गौहनिया, मेजा में कोहड़ार घाट, मेजा रोड व दिघिया चौकी इसीलिए सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की पहली पसंद रहती है। 


सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे खेल की जानकारी कहीं न कहीं अफसरों को भी होती है। यही वजह है कि सब कुछ जानते हुए भी वह खामोशी ओढ़े रहते हैं। पहले तो कोई पुलिस के डर के चलते शिकायत ही नहीं करता, शिकायत की भी तो अफसर उस पर कार्रवाई तो छोड़िए, जांच तक की जहमत नहीं उठाते। हाईवे पर स्थित चौकियों के यह खेल ही कारण होता है कि अक्सर अफसर अपने चहेतों की तैनाती के लिए जोर-आजमाइश करते हैं। उधर ऐसा भी देखा गया है कि चहेतों को इनाम के तौर पर भी इन चौकियों में तैनाती दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed