{"_id":"62d85605e392ce01991cdec6","slug":"prayagraj-rumors-of-cooker-bomb-chaos-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कुकर बम की अफवाह, दो घंटे तक अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कुकर बम की अफवाह, दो घंटे तक अफरातफरी
Thu, 21 Jul 2022 12:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:52 AM IST
सार
बम डिस्पोजल यूनिट ने कुकर खोला तो इसमें कपड़ा और प्लास्टिक मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आशंका है कि टोटका करते हुए किसी ने कुकर में कपड़ा व प्लास्टिक भरकर इसे बीच रास्ते में रख दिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : कुकर बम मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी में कुकर बम की अफवाह से बुधवार रात दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। रात आठ बजे के करीब महावीरपुरी कॉलोनी से गंगा कछार की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कुकर पड़ा मिला। राहगीर की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए और इसी दौरान कुकर बम की अफवाह फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर अफसरों को जानकारी देने के बाद बम डिस्पोजल यूनिट को भी बुलाया गया।