{"_id":"5d0d35c28ebc3e7a1b4b6b0f","slug":"prayagraj-rs-20-lakh-for-bjp-leader-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः भाजपा नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः भाजपा नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी
Sat, 22 Jun 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
rangdari
धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाले पूर्व पार्षद व भाजपा नेता से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अब तक इस मामले मेें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चंद्रभूषण सिंह धूमनगंज के राजरूपपुर मोहल्ले में रहते हैं। वह भाजपा के नेता व पूर्व पार्षद भी हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक प्लॉट कालिंदीपुरम में है। जहां वह निर्माण कार्य करा रहे थे। 18 जून को वह किसी काम से लखनऊ चले गए थे। इस दौरान प्लॉट पर उनके रिश्तेदार आशीष सिंह काम करा रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान कौशाम्बी, सैनी के इल्फाज व अदनान अपने दो अज्ञात साथियों संग पहुंचे और जबरन काम रुकवा दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और 20 लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा। आशीष से जानकारी मिली तो चंद्रभूषण ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस पहुंची लेकिन, तब तक आरोपी भाग चुके थे। बताया कि अगले दिन थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।