{"_id":"614750858ebc3e3de744faca","slug":"prayagraj-robbery-of-lakhs-from-munim-on-the-strength-of-firearm-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : तमंचे के बल पर मुनीम से लाखों की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : तमंचे के बल पर मुनीम से लाखों की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 19 Sep 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर हाईवे सर्विस रोड पर रविवार को सायं नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से मील के मुनीम के सिर पर हमला करके बाइक की डिग्गी में रखा एक लाख सत्तावन हजार रूपये छीन कर हंडिया की तरफ फरार हो गए। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूंछताछ कर रही है। थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर गांव निवासी संदीप यादव सहसों में स्थित विनोद केसरवानी के मील में मुनीमी का काम करता है।
क्षेत्र के व्यापारियों से पैसा वसूलकर रविवार को सायं के समय बाइक से वह मील में जा रहा था। जैसे ही वह जलालपुर हाईवे सर्विस रोड पर पहुंचा वैसे ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसके सिर पर कट्टे से हमला कर दिया। जिससे वह बाइक लेकर नीचे गिर गए। इस दौरान बाइक कि डिग्गी में रखा एक लाख सत्तावन हजार रूपये निकालकर बलीपुर हंडिया की तरफ लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस व सहसों मील के मालिक को दिया गया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन लुटेरों का पता नही चल सका। थानाध्यक्ष उतरांव धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मुनीम से पूंछताछ की जा रही है।