{"_id":"621799aa722e710dac3d93f1","slug":"prayagraj-robbery-disclosed-in-bjp-leader-s-agency-ex-employee-along-with-partner-had-executed-the-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाजपा नेता की एजेंसी में लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने साथी संग मिलकर दिया था घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाजपा नेता की एजेंसी में लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने साथी संग मिलकर दिया था घटना को अंजाम
Thu, 24 Feb 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:13 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि सदियापुर करेली का रहने वाला अजय निषाद घटना से पांच दिन पहले तक भाजपा नेता की एजेंसी में काम करता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर में तिकोनिया चौराहे के पास व्यापारी और भाजपा नेता नरेश कुंद्रा की एजेंसी में 1.75 लाख की लूट का खुलासा हो गया है। वारदात को एजेंसी के पूर्व कर्मचारी अजय निषाद ने अपने दोस्त रवि पासी संग मिलकर अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने लूटी गई रकम में से 1.05 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। साथ ही दोनों को जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि सदियापुर करेली का रहने वाला अजय निषाद घटना से पांच दिन पहले तक भाजपा नेता की एजेंसी में काम करता था। सीसीटीवी फुटेज से मिली बदमाशों की तस्वीर के जरिए हुलिए का मिलान किया गया तो कई समानताएं मिलीं। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया गया और उससे मिली जानकारी के आधार पर धूमनगंज के नीवा निवासी उसके साथी रवि पासी को भी पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने घटना में संलिप्तता की बात कबूल ली। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
खर्च के लिए नहीं थे रुपये, इसलिए की लूट
पुलिस अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में अजय ने बताया कि काम छोड़ने के बाद से उसके पास रुपयों की किल्लत हो गई थी। इसी दौरान उसके मन में एजेंसी में लूट करने का ख्याल आया। उसने अपने साथी रवि से बात की तो वह भी राजी हो गया। उसे मालूम था कि कलेक्शन की रकम एजेंसी में कब पहुंचती है, ऐसे में वह ठीक उसी समय पर वहां पहुंचा और रकम लूटकर फरार हो गया। लूटी गई रकम में से कुछ रुपये दोनों जुए में हार गए। इसके अलावा अजय ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने अपने कुछ गहने गिरवी रखे थे, जिसे छुड़ाने के लिए उसने कुछ रकम खर्च कर दी थी।
क्या है मामला
घटना 19 फरवरी की है जब भाजपा नेता के घर में चलने वाली एजेंसी के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने पौने दो लाख रुपये लूट लिए थे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। लूट के बाद बदमाश बाइक लेकर सदियापुर की ओर भाग निकले थे। भुक्तभोगी नरेश कुंद्रा भाजपा के मंडल प्रभारी हैं जिनके पास नेस्ले और डाबर की एजेंसी है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने आफिस बना रखा है। जहां वारदात हुई।