{"_id":"61c9f0204ceefd66fb4a72ba","slug":"prayagraj-rigged-in-the-construction-of-53-toilets-recovery-will-be-done-from-the-principal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 53 शौचालयाें के निर्माण में धांधली, प्रधान-सचिव से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 53 शौचालयाें के निर्माण में धांधली, प्रधान-सचिव से होगी वसूली
Mon, 27 Dec 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:26 PM IST
सार
गांव के सुभाष चंद्र यादव ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस बाबत तत्कालीन प्रधान रामबाबू विश्वकर्मा से रिपोर्ट मांगी गई। इसी क्रम में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी जांच की, जिसमें गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
scam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काैंधियारा के टिकरी गांव में शौचालय निर्माण में धांधली का मामला सामने आया है। अधूरे निर्माण पर ही 53 शौचालयों का भुगतान कर दिया गया। अब डीएम ने प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से 6.36 लाख रुपये वसूली का आदेश दिया है। दोनों आरोपियों को बराबर राशि जमा करनी होगी। 15 दिनों में पैसा जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गांव के सुभाष चंद्र यादव ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस बाबत तत्कालीन प्रधान रामबाबू विश्वकर्मा से रिपोर्ट मांगी गई। इसी क्रम में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी जांच की, जिसमें गड़बड़ी पाई गई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 53 शौचालयों के निर्माण पर 6.36 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। अब गड़बड़ी सामने आने के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने इस राशि की वसूली का आदेश दिया है। डीएम ने प्रधान एवं ग्राम सचिव अनिल शर्मा से बराबर-बराबर राशि वसूली का आदेश दिया। यह राशि 15 दिनों के भीतर ग्राम पंचायत निधि खाते में जमा करनी है।
विज्ञापन
बंदी के निधन की एसीएम द्वितीय को जांच
सिद्ध दोष बंदी यासमीन ऊर्फ कल्लू के निधन की जांच एसीएम द्वितीय को दी गई है। यासमीन का एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान 15 अप्रैल को निधन हो गया था। कोई भी व्यक्ति 28 दिसंबर को एसीएम द्वितीय कार्यालय में बयान दर्ज तथा साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन