{"_id":"6207f1530bd05260352d5e9d","slug":"prayagraj-revealed-the-murder-of-gosevak-former-watchman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गोसेवक की हत्या का खुलासा, पूर्व चौकीदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गोसेवक की हत्या का खुलासा, पूर्व चौकीदार गिरफ्तार
Sat, 12 Feb 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:11 PM IST
सार
नौगवां स्थित कान्हा गौशाला में बीते मंगलवार को सुनायक पटेल (55) की हत्या कर दी गई थी। सुनायक के दामाद बुलाकी लाल पटेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
arrested demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के नौगवां स्थित कान्हा गौशाला के अंदर गोसेवक सुनायक पटेल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गोशाला के पूर्व चौकीदार मंगला प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मंगला को शक था कि सुनायक ने ही ग्राम प्रधान से साठगांठ कर उसे नौकरी से निकलवा दिया। इसी कारण उसने सुनायक को मार दिया।
विज्ञापन
नौगवां स्थित कान्हा गौशाला में बीते मंगलवार को सुनायक पटेल (55) की हत्या कर दी गई थी। सुनायक के दामाद बुलाकी लाल पटेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि गोशाला में गांव का ही मंगला प्रसाद पटेल चौकीदार था। उसे ग्राम प्रधान द्वारा हटा कर सुनायक लाल को नियुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
उसके शक था कि सुनायक ने ही उसे गौशाला से निकलवाया है। इसको लेकर वह अक्सर विवाद करने के साथ धमकी दिया करता था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अकोढ़ा जारी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के मुताबिक घटना वाली रात मंगला ने पुलंदरा में रामआसरे के यहां शराब पी और नशे में गोशाला पहुंच गया। यहां पर वह सुनायक को धमकाने लगा और नशे की हालत में ही गोबर साफ करनी वाली लोहे की फरुही से उस पर कई वार कर दिए। उसकी निशानदेही पर लोहे की फरुही को बरामद किया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।