फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Revealed the murder of Gosevak, former watchman arrested

प्रयागराज : गोसेवक की हत्या का खुलासा, पूर्व चौकीदार गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 11:11 PM IST
सार

नौगवां स्थित कान्हा गौशाला में बीते मंगलवार को सुनायक पटेल (55) की  हत्या कर दी गई थी। सुनायक के दामाद बुलाकी लाल पटेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Revealed the murder of Gosevak, former watchman arrested
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के नौगवां स्थित कान्हा गौशाला के अंदर गोसेवक सुनायक पटेल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गोशाला के पूर्व चौकीदार मंगला प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मंगला को शक था कि सुनायक ने ही ग्राम प्रधान से साठगांठ कर उसे नौकरी से निकलवा दिया। इसी कारण उसने सुनायक को मार दिया।

विज्ञापन




नौगवां स्थित कान्हा गौशाला में बीते मंगलवार को सुनायक पटेल (55) की  हत्या कर दी गई थी। सुनायक के दामाद बुलाकी लाल पटेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि गोशाला में गांव का ही मंगला प्रसाद पटेल चौकीदार था। उसे ग्राम प्रधान द्वारा हटा कर सुनायक लाल को नियुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन




उसके शक था कि सुनायक ने ही उसे गौशाला से निकलवाया है। इसको लेकर वह अक्सर विवाद करने के साथ धमकी दिया करता था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अकोढ़ा जारी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के मुताबिक घटना वाली रात मंगला ने पुलंदरा में रामआसरे के यहां शराब पी और नशे में गोशाला पहुंच गया। यहां पर वह सुनायक को धमकाने लगा और नशे की हालत में ही गोबर साफ करनी वाली लोहे की फरुही से उस पर कई वार कर दिए। उसकी निशानदेही पर लोहे की फरुही को बरामद किया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed