{"_id":"62b9f825d7eca609580e8423","slug":"prayagraj-restaurant-vandalized-in-civil-lines-owner-beaten-up-for-refusing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट में दबंगों ने मचाया तांडव, जमकर तोड़फोड़, मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट में दबंगों ने मचाया तांडव, जमकर तोड़फोड़, मालिक को पीटा
Tue, 28 Jun 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:04 AM IST
सार
मालिक ने बताया कि वह धोबीघाट चौराहे के पास नॉनवेज रेस्टोरेंट चलाता है। रविवार शाम सात बजे के करीब सात-आठ लोग यहां आए। उन्होंने खाने के सामान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अब कुछ ही सामान बचा है और रेस्टोरेंट बंद करने का भी समय हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस में धोबीघाट चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट में दबंगों ने जमकर तांडव किया। दबंगों ने तोड़फोड़ की और मालिक पर चापड़ से हमला किया। यही नहीं उसकी पत्नी से छेड़खानी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे कोर्ट की अनुमति से जेल भी भेज दिया।
विज्ञापन
मालिक ने बताया कि वह धोबीघाट चौराहे के पास नॉनवेज रेस्टोरेंट चलाता है। रविवार शाम सात बजे के करीब सात-आठ लोग यहां आए। उन्होंने खाने के सामान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अब कुछ ही सामान बचा है और रेस्टोरेंट बंद करने का भी समय हो गया है। सभी शराब के नशे में थे। उसने जो भी बचा सामान था, उसे उन्हें दे दिया। इसके बाद अन्य आइटम भी मांगने लगे।
विज्ञापन
उसने सामान खत्म होने की बात बताई तो वह गालीगलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। इसी दौरान एक हमलावर ने उस पर चापड़ से वार किया जिसमें उसकेनाक पर गहरा जख्म हो गया। खून से लथपथ होने पर भी उसे नहीं छोड़ा और घसीटकर अपने साथ ले जाने लगे। बीचबचाव पर पत्नी से भी अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इसी दौरान राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अन्य हमलावर भाग निकले जबकि उनका एक साथी पकड़ लिया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अंशू खन्ना निवासी तेलियरगंज बताया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उसे कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया।