फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Report sent on suspension of all three accountants caught with TET solver gang

प्रयागराज : टीईटी सॉल्वर गैंग के साथ पकड़े गए तीनों लेखपालों के निलंबन की भेजी रिपोर्ट

Mon, 24 Jan 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 10:29 PM IST
सार

टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस व एसओजी टीम ने एक दिन पहले 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें गोरखपुर में तैनात लेखपाल राहुल यादव व राधेश्याम वर्मा के अलावा मांडा में तैनात कमलेश कुमार मौर्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Report sent on suspension of all three accountants caught with TET solver gang
सस्पेंड

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में सॉल्वर गिरोह के भंडाफोड़ के दौरान पकड़े गए तीनों लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट सोमवार को संबंधित विभाग को भेज दी गई। इसके साथ ही तीनों समेत सभी 13 आरोपी जेल भेज दिए गए। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद और भी मददगारों के नाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन



टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस व एसओजी टीम ने एक दिन पहले 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें गोरखपुर में तैनात लेखपाल राहुल यादव व राधेश्याम वर्मा के अलावा मांडा में तैनात कमलेश कुमार मौर्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन



तीनों बिहार निवासी सरगना पवन की मदद से परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने के एवज में अभ्यर्थियों से वसूली करते थे। पुलिस ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी व एफआईआर से संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। उधर पूछताछ के बाद सभी 13 आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांडा में सुरागकशी, बिहार व गाजीपुर जाएगी टीम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। एसओजी यमुनापार की टीम मांडा में जयदीप मौर्या की तलाश में सुरागकशी में जुटी है। उधर दो अन्य वांछितों साइबर कैफे संचालक मुन्ना व अवधेश की तलाश में जल्द ही दो टीमें बिहार व गाजीपुर भेजे जाने की तैयारी है। सॉल्वरों के लिए जाली एडमिट व आधार कार्ड मुन्ना ही अपने साइबर कैफे में तैयार कराता था। उधर अवधेश व जयदीप सरगना के मददगार हैं।

इन्हें भेजा गया जेल
1- पवन कुमार यादव निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सरगना, सॉल्वर)
2- गुलशन कुमार निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सॉल्वर)
3- अभिनव सिन्हा निवासी घोसी, जहानाबाद, बिहार(सॉल्वर)
4- मनीष कुमार यादव निवासी नयागांव, बौसी, बांका बिहार(सॉल्वर)
5- शुभम कुमार निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सॉल्वर)
6- विभूति प्रसाद निवासी बौसी, बांका बिहार(सॉल्वर)
7- राणा रंजन निवासी कढैया, शोरबाजार, सहरसा बिहार(सॉल्वर)
8- रंजन कुमार निवासी अमरपुर, बांका, बिहार(सॉल्वर)
9- राहुल यादव निवासी सोहवल, गाजीपुर(चकबंदी लेखपाल, गोरखपुर)
10- राधेश्याम वर्मा निवासी बहरियाबाद गाजीपुर(चकबंदी लेखपाल, गोरखपुर)
11- कमलेश कुमार मौर्य निवासी भेड़ा, लालगंज, मिर्जापुर(चकबंदी लेखपाल, मेजा प्रयागराज)
12- सर्वेश कुमार भट्ट निवासी रुद्रपुर, गोरखपुर(सहयोगी)
13- युगल किशोर निवासी देवंधा, गोड्डा, झारखंड(सहयोगी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed