फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Record of 250 cataract operations in a day, Dr. SP Singh broke his own record by performing surgery with the team

प्रयागराज : एक दिन में 250 मोतियाबिंद ऑपरेशन का कीर्तिमान, डॉ. एसपी सिंह ने टीम संग सर्जरी कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Wed, 29 Dec 2021 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 08:58 PM IST
सार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एमडीआई के निदेशक भी हैं। कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ वह एमडीआई की ओपीडी में न केवल मरीजों की आंखों का परीक्षण करते हैं, बल्कि मोतियाबिंद समेत आंखों की अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सर्जरी भी करते हैं। 

विज्ञापन
Prayagraj: Record of 250 cataract operations in a day, Dr. SP Singh broke his own record by performing surgery with the team
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (एमडीआई) में मंगलवार को निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने टीम सदस्यों के साथ 250 मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने का रिकार्ड बनाया। उन्होंने वर्ष 2009 में एक दिन में 198 मोतियाबिंद ऑपरेशन करने का रिकार्ड तोड़ा है। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत हुए आंखों के ऑपरेशन में सामान्य मरीजों के साथ केंद्रीय कारागार नैनी के 33 बंदी भी शामिल हैं, जिन्हें मोतियाबिंद था। 

विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एमडीआई के निदेशक भी हैं। कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ वह एमडीआई की ओपीडी में न केवल मरीजों की आंखों का परीक्षण करते हैं, बल्कि मोतियाबिंद समेत आंखों की अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सर्जरी भी करते हैं। 
विज्ञापन


डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक मंगलवार को एमडीआई में 250 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। इनमें 164 ऐसे मरीज शामिल थे, जिन्हें मोतियाबिंद के अलावा आंखों की अन्य बीमारियां थीं। नए कीर्तिमान के आंकड़े में एक शिविर में पंजीकृत 53 तथा नैनी सेंट्रल जेल के 33 बंदी भी शामिल हैं, जिन्हेें मोतियाबिंद की शिकायत थी। पूर्व में परीक्षण के बाद सभी को आंखों के ऑपरेशन के लिए एमडीआई बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed