फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rashid was murdered by friends in the shelter, police disclosed

प्रयागराज : आशनाई में दोस्तों ने ही की थी राशिद की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
सार

राशिद का गांव की ही एक लड़की से अवैध संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसके दोस्त ने राशिद को आगाह किया था कि वह लड़की से मिलना जुलना छोड़ दे नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इसके बावजूद राशिद उस लड़की से मिलने चला गया। इसकी जानकारी उसके दोस्तों और लड़की के परिजनों को हो गई, जब खोजबीन की गई तो राशिद लड़की के साथ खेत में मिल गया। 

विज्ञापन
Prayagraj: Rashid was murdered by friends in the shelter, police disclosed
arrest - फोटो : istock

विस्तार

बीते 15 नवंबर को जसरा निवासी राशिद की हत्या का रविवार को लालापुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में उसके दोस्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर आला कल्त भी बरामद किया है। राशिद की हत्या उसके दोस्त व उसके दो साथियों ने आशनाई के चलते की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा निवासी राशिद पुत्र विलायत अली का शव बीते 15 नवंबर को लालापुर थाना क्षेत्र बसहरा गांव के पास बारिया झगड़ा नाले में मिला था। राशिद लालापुर के बेला मुंडी निवासी विवेक पाल के साथ चेन्नई में नौकरी करता था। एक माह पूर्व ही वह गांव यहां आया था। बीते रविवार की रात को घरवालों से बताया कि वह अपने दोस्त विवेक से मिलने उसके गांव जा रहा है।

विज्ञापन

विवेक को हिरासत में लेने के बाद हुआ खुलासा

अगले दिन सोमवार को उसका शव बारिया झगड़ा नाले में मिला। मामले में पुलिस ने विवेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान विवेक ने हत्या की बात कबूली। उसने बताया कि राशिद उसके घर अक्सर आया करता था। इस दौरान गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार की बेटी के साथ गलत संबंध बन गए थे।

 

परिजनों ने इसके बारे में उसे बताया था और उसने राशिद को इसको लेकर पहले चेतावनी भी दी थी। रविवार को भी राशिद उससे मिलने के लिए गांव आया था। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने दोस्त अखिलेश उर्फ अभिषेक पाल व राम बाबू पाल के साथ उसकी तलाश शुरू की। राशिद व उसकी रिश्तेदार की पुत्री गांव के पास खेत में मिली तो यह देखकर विवेक आग बबूला हो गया और उसके अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

 

इसके बाद उसके शव को घटना से आठ किलोमीटर दूर एक गाड़ी से रात के अंधेरे में बारिया झगड़ा नाले में लाकर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed