फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Railway News

Prayagraj News: रोडवेज के पूछताछ काउंटर पर पर्दा, एसी रूम में ठंडक की बजाय गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Railway News
प्रयागराज। हिम्मतगंज के उत्कर्ष भरद्वाज शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। उन्हें फतेहपुर के लिए एसी बस पकड़नी थी। एसी बस के पूछताछ काउंटर पर पहुंचते हैं तो काउंटर को पर्दा से ढका देखकर चौंक जाते हैं। इसी दौरान लखनऊ की टिकट बुक कराने के लिए आए विनय अग्रवाल भी काउंटर पर पर्दा देख आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर एसी बसों के टिकट काउंटर पर पिछले कई दिनों से ऐसा ही हो रहा है। यहां काउंटर पर पर्दा ढका होने से मालूम ही नहीं पड़ता कि कर्मचारी अंदर है या नहीं। शुक्रवार को भी दोपहर में कांउटर पर पहुंचकर अंदर झांक कर देखा गया तो वहां कोई कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन

उसके बगल में एसी प्रतीक्षालय में भी तमाम यात्री अंदर तो जा रहे थे, लेकिन चंद सेकंड बाद ही वह सभी बाहर आ जाते। गोरखपुर जा रहे अमित सचान से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यहां एसी काम ही नहीं कर रहा है। उमस की वजह से अंदर और बुरा हाल है। वह इसी वजह से बाहर खुले हॉल में परिजनों के साथ बैठे थे। हालांकि हॉल में व्याप्त गंदगी से वह काफी नाखुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सिविल लाइंस बस स्टेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक सीबी राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बस स्टेशन पर प्रत्येक दो घंटे सफाई का प्रावधान है। एसी वेटिंग रूम में कूलिंग न होने की समस्या है। वह एक दो दिन में ठीक हो जाएगी। एसी टिकट बुकिंग कांउटर पर पर्दा लगा होने के मामले में कहा कि अगर ऐसा है तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed