{"_id":"5cc6005fbdec220743637656","slug":"prayagraj-rahi-sports-s-sudha-tripathi-captures-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः राही स्पोर्ट्स का सुधा त्रिपाठी मेमोरियल पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः राही स्पोर्ट्स का सुधा त्रिपाठी मेमोरियल पर कब्जा
Mon, 29 Apr 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
sport news prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट प्रेस के मैदान पर रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में राही स्पोर्ट्स ने सुधा त्रिपाठी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। टीम ने डीएसए-एनसीआर को पांच विकेट से हरा दिया। इसमें राहुल को मैन आफ टूर्नामेंट, ताहा बेस्ट बैट्समैन, रिजवान को बेस्ट बॉलर और विनीत को बेस्ट विकेट कीपर और शशांक मेहरोत्रा को बेस्ट फील्डर घोषित किया गया।
गवर्नमेंट प्रेस केमैदान पर खिताबी मुकाबले केलिए राही स्पोर्ट्स और डीएसए-एनसीआर के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए-एनसीआर ने 31.1 ओवर में 184 रन बनाए। इसमें रविंद्र ने 32, दानिश ने 30, जाहिद ने 26, ताहा ने 24 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अटल राय और अमर चौधरी ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में राही स्पोर्ट्स ने 33.3 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। इसमें शिवाकांत ने 48 रन, पार्थ मिश्रा 40, राहुल राजपाल ने 24 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अक्षत पांडेय ने दो विकेट लिए।
इसकेबाद अटल राय को मैन आफ द मैच, ताहा अली को बेस्ट बैट्समैन, इलाहाबाद क्रिकेट अकादमी के रिजवान को बेस्ट गेंदबाज और एनसीआर केविनीत सिंह को बेस्ट विकेट कीपर चुना गया और वाईएमसीए के दीपांकर राही को उदीयमान क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। इन सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने ट्राफी और पुरस्कार वितरित दिए। समारोह में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व रणजी क्रिकेटर अरविंद कपूर और योगेंद्र को सम्मानित किया गया। इनका स्वागत जावेद अहमद, प्रशांत खरे और रितेश जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप और संचालन शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। मैच में मोण् आरिफ, श्याम सिंह, राजेंद्र रावत मैनुअल और खुर्शीद अहमद ऑनलाइन स्कोरर रहे। समारोह में अखिल त्यागी, अरविंद सोलंकी, शरद जैन, इफ्तिखार अहमद पापू, देवेश मिश्र, परवेज आलम, चंद्रपाल दयाल और राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।